फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   2903 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे पीएम

2903 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे पीएम

Mon, 18 Feb 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
2903 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे पीएम
वाराणसी। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के औढ़े गांव में 19 फरवरी को जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2903 करोड़ रुपये की तीन दर्जन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। औढ़े में जनसभा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। रविवार को पंडाल तैयार हो गया। मंच के सामने सुरक्षा घेरा और फिर कुर्सियां व सोफे आदि लगाए जा चुके हैं। यहां एक लाख से ज्यादा लोग बैठ सकेंगे।
विज्ञापन

एसपीजी की टीम ने मंच को अपने कब्जे में ले लिया है। पंडाल क्षेत्र में आम लोगों का आवागमन बंद कर दिया गया है। हाईवे से मंच तक पीएम के वाहन के आने-जाने के लिए खड़ंजा बिछाया जा रहा था। पीएम के दौरे के दौरान पीएमओ के अधिकारियों के लिए मिनी पीएमओ बनाया जा रहा है। बगल में तीन हेलीपैड का निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार को निर्माणाधीन हेलीपैड की बम स्क्वाड दस्ते ने सुरक्षा जांच की। कार्यक्रम स्थल की तरफ आने वाले प्रमुख व संपर्क मार्गों को दुरुस्त करने का काम भी युद्धस्तर पर किया जा रहा है। आसपास के क्षेत्र में अभियान चलाकर सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

औढ़े में प्रधानमंत्री के मंच के पीछे लोकार्पित व शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जहां परियोजनाओं की संपूर्ण जानकारी, मॉडल और होने वाले लाभ को दर्शाया जाएगा। इसे प्रधानमंत्री भी देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed