फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   काशी से कुंभ तक पंचतत्वों की कदमताल

काशी से कुंभ तक पंचतत्वों की कदमताल

Mon, 28 Jan 2019 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
काशी से कुंभ तक पंचतत्वों की कदमताल
वाराणसी। पंचतत्वों की कदमताल। काशी से कुंभ तक की यात्रा। मुक्ताकाशीय मंच और पारंपरिक लोकगीतों, बिरहा और गजल पर रैंप वाक। उस पर उफान लेता दर्शकों का उत्साह।
विज्ञापन

वनिता इंस्टीट्यूट आफ फै शन एंड डिजाइन की ओर से आयोजित फैशन शो ‘पंचतत्व- द एलिमेंट्स आफ लाइफ’ की थीम पर आधारित शो में फैशन डिजाइनिंग की छात्राओं ने प्रोफेशनल मॉडल की तरह रैंप वॉक किया और जूरी का दिल भी जीता। बेस्ट मेल मॉडल का खिताब आकाश सिंह और बेस्ट फीमेल मॉडल का खिताब सौम्या सिंह को दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को वनिता के प्रांगण में पंचतत्वों की कदमताल हर एक के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। पृथ्वी, जल, आकाश, अग्नि और वायु को केंद्र में रखते हुए मॉडल्स के परिधान थे। पृथ्वी से शुरू हुआ कैटवाक वायु पर समाप्त हुआ। इंडो-वेस्टर्न, एथनिक, बनारसी साड़ी और भगवा वेशधारी मॉडल्स ने सबका मन मोह लिया। काशी से कुंभ तक की यात्रा हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र रही। बिरहा गीत, गजल होठों से छू लो तुम...सहित कई गीतों पर 41 मॉडल्स ने 10 राउंड में जलवा बिखेरा। काशी अनाथालय के बच्चे जब रैंप पर उतरे तो हर कोई उन्हें देखता ही रह गया। घाना की संस्कृति के अनुसार कैरेबियाई संगीत पर बच्चों ने भी कदमताल किया। फै शन शो की मुख्य अतिथि एसएनडीटी वीमेंस यूनिवर्सिटी मुंबई की उपकुलसचिव शशिकला गुलाबराव वंजारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि मिसेज इंडिया फर्स्ट रनर अप वर्ल्ड वाइड रश्मि डिडवानिया, अरविंद कुमार, कुमार अग्रवाल, अरविंद शुक्ला, प्रो. राय कल्याण कृष्ण, मंजू अग्रवाल, धवल प्रकाश मौजूद रहे। प्रतियोगिता के जूरी निफ्ट के उपनिदेशक शंकर झा, प्रो. सुनीता दीक्षित, डा. रूबी शाह और शालिनी रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं मंगलाचरण के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed