फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय जा रहे शिक्षक हिरासत में

प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय जा रहे शिक्षक हिरासत में

Sun, 30 Dec 2018 02:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय जा रहे शिक्षक हिरासत में
वाराणसी। समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय तक रैली निकालने वाले शिक्षकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कमच्छा स्थित सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज से शिक्षकों का ये जुलूस जब रविंद्रपुरी पहुंचा तो पीएम के संसदीय कार्यालय के पांच सौ मीटर पहले ही शिक्षकों को पुलिस ने रोक दिया। शिक्षक यहीं धरने पर बैठ गए। उन्हें समझाने बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब वो नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और काशी विद्यापीठ पुलिस चौकी पर ले आई। इस दौरान पुलिस से शिक्षकों की नोकझाेंक भी हुई।
विज्ञापन

‘शिक्षक विरोधी योगी हटाओ, सम्मानजनक मानदेय पाओ’ नारे के साथ वित्तविहीन शिक्षकों ने शनिवार को पहले सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में सभा की। शिक्षकों का कहना था कि बीते पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्तविहीन शिक्षकों पर अपमानजनक टिप्पणी की। इसे लेकर ही शिक्षक प्रदेशव्यापी आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन के क्रम में शनिवार को शिक्षकों ने जुलूस निकाला। जुलूस में शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी, बरेली के शिक्षक विधायक संजय मिश्र, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष रेनू मिश्रा, प्रांतीय प्रधान महासचिव अशोक राठौर, रितिका दूबे, जैन कुमार कुशवाहा, ओम प्रकाश दूबे, प्रमोदी कुमार, रामबली सिंह, असीम कुमार चौबे समेत सैकड़ों शिक्षक शामिल थे। रविंद्रपुरी स्थित पद्मश्री चौराहे पर ही उन्हें रोक दिया गया। संसदीय कार्यालय तक जाने के लिए पुलिस उनकी नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed