फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पर्यटकों को लुभा रहे रजवाड़ों के पुराने महल

पर्यटकों को लुभा रहे रजवाड़ों के पुराने महल

Fri, 14 Dec 2018 02:03 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
पर्यटकों को लुभा रहे रजवाड़ों के पुराने महल
वाराणसी। काशी में आतिथ्य सत्कार का स्वरूप बदल रहा है। गंगा किनारे स्थित अलग-अलग राजघराने के महलों के अंदर इंटीरियर डेकोरेशन कर उसको राजस्थान के जयपुर और अन्य ऐतिहासिक शहरों की तरह पैलेस बनाए जा रहे हैं। काशी आने वाले पर्यटकों को ये पैलेस सबसे ज्यादा आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

जयपुर सहित राजस्थान के अन्य बड़े शहरों में तत्कालीन राजाओं के महलों और आवासीय स्थलों में कहीं फिल्मों की शूटिंग तो कहीं मेले जैसे बड़े-बड़े आयोजन हो रहे हैं। काशी भी इसी नक्शेकदम पर चलने लगी है। अब तक नदेसर कोठी, दरभंगा पैलेस, गुलेरिया कोठी मेहमाननवाजी के लिहाज से तैयार हो चुके हैं। दिग्पतिया घाट, राजा घाट, भोसले घाट और अहिल्याबाई होलकर के महल भी लीज पर लेकर पैलेस में तब्दील किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विदेशी पर्यटक रजवाड़ों के पुराने महलों के बदले हुए स्वरूप की मांग सर्वाधिक कर रहे हैं। पैलेस काशी की पहचान बन गए हैं। सबसे अधिक आकर्षण गंगा तट वाले महलों की है। इन महलों से सुबह-ए-बनारस से लेकर गंगा की धारा में कलरव करते पक्षी देख विदेशी मेहमान आनंदित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed