{"_id":"5bf1cf72bdec2269745586dc","slug":"111542573938-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार-बार भीख मांगने पर मारी थी बालक को गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार-बार भीख मांगने पर मारी थी बालक को गोली
Updated Mon, 19 Nov 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। थाना शिवपुर अंतर्गत मेहता नगर स्थित सब्जी मंडी स्थित शराब की दुकान के पास 14 नवंबर को भीख मांगने वाले आठ वर्षीय बालक को बार-बार भीख मांगने के कारण गोली मारी थी। पूछताछ में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पुलिस के सामने यह स्वीकार किया। हालांकि गोली चलाने वाला आरोपी अभी भी फरार है।
सीओ कैंट डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर शिवपुर रेलवे स्टेशन से उसरपुरवा भरलाई निवासी बृजेश कुमार श्रीवास्तव और देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। वह ट्रेन से कहीं भागने की फिराक में थे। दोनों के पास से तमंचा व कारतूस मिला बरामद किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 14 नवंबर को सारनाथ के रहने वाले रमेश श्रीवास्तव के साथ शराब पी रहे थे। एक लड़का बार-बार पैसा मांग रहा था। कई बार उसको डांट कर भगाया पर वह नहीं माना। साथियों के कहने पर रमेश श्रीवास्तव ने लाइसेंसी रिवाल्वर से लड़के पर फायर कर दिया। इस मामले में शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।