{"_id":"5be73f08bdec22698a4711d1","slug":"111541881608-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज यमुना बन जाएंगी मोक्ष दायिनी मां गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज यमुना बन जाएंगी मोक्ष दायिनी मां गंगा
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आज कुछ समय के लिए मां गंगा यमुना बन जाएंगी। जहां भगवान कृष्ण कदम के पेड़ से अपनी गेंद निकालने के लिए उस जल में कूदेंगे और फिर कालिया नाग पर सवार होकर भ्रमण करेंगे। यह दृश्य तुलसी घाट पर चल रही कृष्ण लीला में देखने को मिलेगा। इस विश्व प्रसिद्ध लीला को देखने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचेंगे।
गोस्वामी तुलसीदास की कर्मस्थली तुलसीघाट पर कृष्णलीला में रविवार को विश्व प्रसिद्ध नाग नथैया लीला का मंचन किया जाएगा। इसके साथ ही काशी के लक्खा मेले का समापन हो जाएगा। इस आयोजन के लिए मां गंगा जहां रविवार को यमुना बनेगी, वहीं कदम का पेड़, कालिया नाग सब कुछ देखने को मिलेगा। कुल 5 मिनट की लीला को देखने के लिए लाखों भक्त रहेंगे। लीला के आयोजक व महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र भगवान की आरती उतारेंगे। वहीं काशी राज परिवार के अनंत नारायण सिंह भी पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत किया जाएगा। भगवान के इस अलौकिक छवि को निहारने के लिए कई घाटों पर भीड़ लगी रहेगी। इसको लेकर शनिवार को ही वहां बैरिकेडिंग और अन्य तैयारियां पूरी कर ली गईं। यही नहीं घाटों तक जाने के लिए अलग अलग मार्ग भी बनाए गए हैं।