फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, अस्पतालों में उमड़े मरीज

बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, अस्पतालों में उमड़े मरीज

Tue, 23 Oct 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, अस्पतालों में उमड़े मरीज
वाराणसी। जिले भर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शहर और ग्रामीण इलाकों से हर दिन अस्पतालों में मरीज पहुंच रहे हैं। यही वजह है कि दीनदयाल अस्पताल, मंडलीय अस्पताल, रामनगर अस्पताल में बने डेंगू वार्ड मरीजों से भरे हैं और दूसरे वार्डों में भी मरीजों को भर्ती कराया जा रहा है। सोमवार को भी अस्पतालों में भीड़ उमड़ी रही, जिससे पर्चा क ाउंटर पर पंजीकरण कराने के लिए मारामारी जैसी स्थिति रही।
विज्ञापन

दीनदयाल अस्पताल में मार्च से लेकर अब तक करीब 300 मरीज पहुंच चुके हैं। यहां मरीजों को भर्ती करने के लिए जगह नहीं मिल रही है। यही वजह है कि कई मरीजों का इलाज ट्रामा सेंटर के गलियारे में पड़ी कुर्सियों पर ही हो रहा है। इधर, मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी में दस बेड वाला डेंगू वार्ड फूल है। बाकी मरीजों को पास के ही वार्ड में भर्ती किया गया है। सोमवार को अस्पताल के मुख्य पर्चा काउंटर के साथ ही इमरजेंसी में बने पर्चा काउंटर पर भी दोपहर एक बजे तक लंबी लाइनें लगी रहीं। पर्चा कटाने को लेकर लोगों में नोकझोंक भी खूब हुई। इधर, बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में डेंगू के संभावित 32 मरीजों की जांच हुई, जिसमें चार में संभावित लक्षण है जबकि दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अस्पताल की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक सभी के प्लेटलेट्स कम हो रहे हैं। इधर, मंडुआडीह स्थित गणपति अपार्टमेंटस में भी आधा दर्जन लोग डेंगू की चपेट में हैं। जांच कराने पर सभी की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
विज्ञापन

अस्पताल में परिजनों ने मंगाई चारपाई
दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में रविवार की देर रात एक महिला मरीज के परिजन उसे भर्ती कराने पहुंचे तो बेड खाली न होने पर घर से चारपाई मंगाई। सोमवार को अस्पताल परिसर में इसको लेकर हर कोई चर्चा करता रहा। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इधर, ट्रामा सेंटर में रविवार देर रात एक महिला को लेकर परिजन पहुंचे और बेड खाली न होने पर घर से चारपाई मंगाई और उसका इलाज शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed