{"_id":"5ba6a75d867a557eb2062a36","slug":"111537648477-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामने घाट-रामनगर पुल से गंगा में युवक ने लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामने घाट-रामनगर पुल से गंगा में युवक ने लगाई छलांग
Updated Sun, 23 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। लंका थाना स्थित सामने घाट-रामनगर पुल से शुक्रवार की रात अमरेंद्र राय उर्फ गोल्डी (36) ने गंगा में छलांग लगा दिया। उसके साथ मौजूद साथी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी रही लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
रोहतास स्थित करगहर थाना के बाउर निवासी अमरेंद्र राय हरिओम नगर (सामनेघाट) में मकान बनवाकर पत्नी हेमा और दो बच्चों के साथ रहता था। वह ट्रांसपोर्टर का काम करता था और लंका से रोहतास गाड़ियां चलवाता था। शनिवार रात कॉलोनी में रहने वाले अपने मित्र और बिजनेस पार्टनर संतोष सिंह के साथ घर से निकला। सामनेघाट में खाने-पीने के बाद अमरेंद्र सीधे पुल पर जा पहुंचा और गंगा में कूदने के लिए दौड़ पड़ा। उसके साथ मौजूद संतोष ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन रोक नहीं पाया। सूचना पर पिता राजनारायण, छोटे भाई अजय और मनीष के साथ सामनेघाट पहुंचे। परिजन अमरेंद्र के इस कदम पर कोसते-कोसते बेहोश हो जा रहे थे। वहीं पत्नी हेमा और दोनों बेटों का रो-रो कर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक शव की तलाश की जाती रही।
वहीं अमरेंद्र के साले रोहित का आरोप है कि कॉलोनी निवासी अमित राय से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हुई थी। इसके बाद अमरेंद्र गंगा में कूदे थे। दूसरी तरफ रोहित का यह भी आरोप रहा कि कल रात में ही एनडीआरएफ से लेकर आला अधिकारियों और लंका पुलिस को कई बार सूचना देने के बाद भी कोई मौके पर झांकने नहीं आया। आज दोपहर बाद पुलिस और एनडीआरएफ के जवान पहुंचे।