{"_id":"5b918d7e867a557fe446892a","slug":"111536265598-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी कल्याण निगम के जिला प्रभारी सहित तीन पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी कल्याण निगम के जिला प्रभारी सहित तीन पर मुकदमा
Updated Fri, 07 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। उत्तर प्रदेश कर्मचारी कल्याण निगम के जिला प्रभारी विजय कुमार तिवारी, परिवहन ठेकेदार गिरीश कुमार सिंह और ट्रैक्टर ड्राइवर पिंटू के खिलाफ बुधवार को कैंट थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई क्षेत्रीय विपणन अधिकारी धर्मवीर सिंह की तहरीर पर की गई है। तीनों पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के गेहूं की कालाबाजारी कर पहड़िया मंडी में बेचने के प्रयास का आरोप है।
धर्मवीर सिंह के अनुसार 23 अगस्त को सूचना मिली थी कि पहड़िया मंडी स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम के गेट पर एक ट्रैक्टर में 202 बोरी गेहूं लाद कर बेचने के लिए लाया गया है। इसकी जांच कराई गई तो प्रतीत हुआ कि ट्रैक्टर पर लदा गेहूं राज्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली का है। इसके साथ ही अभिलेखीय हेराफेरी का प्रयास कर गेहूं को बेचने का प्रयास किया जा रहा था। इस हेराफेरी में विजय कुमार तिवारी, गिरीश कुमार सिंह और पिंटू तीनों की संलिप्तता है। तीनों के खिलाफ कार्रवाई की अनुमति जिलाधिकारी से ली गई और गेहूं लादे ट्रैक्टर को केशरीपुर स्थित विपणन निरीक्षक महानगर के गोदाम में खड़ा कराया गया है।