फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   व्यवस्थाएं सुधारें नहीं तो जेल जाने के लिए तैयार रहें

व्यवस्थाएं सुधारें नहीं तो जेल जाने के लिए तैयार रहें

Fri, 01 Jun 2018 02:36 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
व्यवस्थाएं सुधारें नहीं तो जेल जाने के लिए तैयार रहें
वाराणसी। शहर में जनसुविधाओं का हाल जानने निकले कमिश्नर दीपक अग्रवाल और डीएम योगेश्वर राम मिश्र के सामने ही गुरुवार को नगर निगम, जल निगम और गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के दावों की कलई खुल गई। कहीं सड़क पर सीवर बहता नजर आया तो कहीं खुदाई से क्षतिग्रस्त चैंबर की मरम्मत न होने की शिकायतें सामने आईं। जगह-जगह कूड़ा-कचरा, अतिक्रमण, सिल्ट और पेयजलापूर्ति से जुड़ी समस्याएं देख दोनों उच्चाधिकारी बिफर पड़े। नगर निगम, जल निगम और गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर जेल जाने के लिए तैयार रहने की दो टूक चेतावनी दी। सफाई में लापरवाही पर निजी एजेंसी एलएफएस का एक दिन का भुगतान रोका। साथ ही, जल्द से जल्द जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की ताकीद की।
विज्ञापन

दरअसल, शहर में निरीक्षण पर निकले कमिश्नर और डीएम जब विश्वेश्वरगंज तिराहे पहुंचे तो वहां सड़क पर ही सीवर बह रहा था। वजह पूछने पर गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के जेई यशवंत ने आईपीडीएस के लिए हुई खुदाई से चैंबर क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी। इस पर कमिश्नर ने डांटते हुए पूछा कि अब तक मरम्मत क्यों नहीं की। डीएम ने जेई को तत्काल मरम्मत कराने की हिदायत दी और चेताया कि आज समस्या का समाधान नहीं हुआ तो एफआईआर कर जेल भेजा जाएगा। आगे बढ़ने पर सफाई व्यवस्था की बदहाली सामने आई। इस पर सफाई का जिम्मा संभालने वाली निजी एजेंसी एलएफएस के प्रतिनिधि को दोनों उच्चाधिकारियों ने फटकार लगाई। मछोदरी में भी तीन-चार स्थानों पर सीवर और अतिक्रमण की समस्याएं सामने आईं। इस पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी जताई। तत्काल सीवर लाइन दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। नालियों से अतिक्रमण और सिल्ट न हटाने पर नगर निगम के अधिकारियों की क्लास लगाई। मछोदरी पार्क के तालाब में सीवर गिरने पर भी फटकारा। जल निगम के अभियंता को निर्देश दिया कि तत्काल इसे दुरुस्त कराएं। भूमिगत बिजली केबल वाले इलाकों से बिजली के खंभों को हटवाने को कहा। वरुणा पार जोन में शिवपुर के पांचोंपांडव क्षेत्र में लोगों ने पेयजल की समस्याएं बताईं। यहां सोनकर बस्ती के बाशिंदों ने टैंकर से जलापूर्ति कराने का आग्रह किया। धर्मशाला में खराब हैंडपंपों और शौचालय में पानी की आपूर्ति न होने की समस्या भी बताई। नगर निगम और जलकल की ओर से 11 टैंकरों से जलापूर्ति कराने की जानकारी दी गई। इसे नाकाफी बताते हुए कमिश्नर ने 28 और टैंकर लगाने और पानी की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित कराने की ताकीद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed