फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रुपये ट्रांसफर न होने पर बैंक में लोगों ने किया हंगामा

रुपये ट्रांसफर न होने पर बैंक में लोगों ने किया हंगामा

Thu, 26 Apr 2018 11:52 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
रुपये ट्रांसफर न होने पर बैंक में लोगों ने किया हंगामा
बिंद्राबाजार। यूबीआई मोहम्मदपुर में गुरुवार की दोपहर खाते से रुपये ट्रांसफर कराने पहुंचे खाताधारक का काम न होने पर वह हंगामा करने लगा। जानकारी होने पर उसका भाई भी पहुंच गया। बैंक परिसर में हंगामा होने पर शाखा प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों भाई को हिरासत में लेकर थाने पहुंची और दोनों का शांति भंग में चालान कर दी।
विज्ञापन

पीड़ितों में राजाराम और पूर्व प्रधान जयराम का नाम शामिल है। यह लोग गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर गांव के निवासी हैं। राजाराम ने बताया कि उसकी पत्नी शमा देवी का यूबीआई मोहम्मदपुर में खाता है। गुरुवार को वह अपने खाते से दूसरे के खाते में रुपये ट्रांसफर कराने पहुंची, लेकिन खाते से रुपये ट्रांसफर नहीं हो पाया। इसकी जानकारी होने पर राजाराम और जयराम बैंक पहुंच गए और हंगामा करने लगे। जिस पर शाखा प्रबंधक को पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed