{"_id":"5ae0e90f4f1c1b9f098b694a","slug":"111524689167-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हास्टल का खाना खाकर बीमार हुए छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हास्टल का खाना खाकर बीमार हुए छात्र
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शिवपुर क्षेत्र के बड़ालालपुर में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित होने वाले हॉस्टल में खाना खाने से बुधवार की रात दो दर्जन से अधिक छात्र बीमार हो गए। आशंका जताई जा रही है कि फूड प्वाइजिनिंग से इनकी हालत बिगड़ी है। आनन फानन में उन्हें दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। छात्रों का आरोप है कि खराब खाना खाने से ही उनकी तबियत बिगड़ी। इसकी शिकायत कई बार करने के बाद किसी ने ध्यान नहीं दिया।
बड़ालालपुर में एससी, एसटी के छात्रों को सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए प्रदेश सरकार की ओर से नि:शुल्क कोचिंग हॉस्टल में दिलवाया जाता है। यहां छात्रों के रहने के साथ ही उनके खाने की पूरी व्यवस्था है। बुधवार रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद कुछ छात्रों की तबियत बिगड़ने लगी। देखते-देखते जब यह संख्या बढ़ने लगी और छात्रों की तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ तो आनन फानन में 13 छात्रों को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले आया गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू कर दिया। अस्पताल पहुंचे छात्रों ने बताया कि इसके पहले खराब खाना खिलाए जाने की शिकायत हॉस्टल के अधीक्षक से की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बताया कि मंगलवार से ही उल्टी, दस्त आदि हो रहा था लेकिन लगा कि सब ठीक हो जाएगा लेकिन बुधवार रात से तबियत बिगड़ने लगी तो परेशान हो गए।