फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अत्याचार का विरोध परशुराम से सीखें

अत्याचार का विरोध परशुराम से सीखें

Thu, 19 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
अत्याचार का विरोध परशुराम से सीखें
ज्ञानपुर। भगवान परशुराम की जयंती बुधवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। ज्ञानपुर, माधोसिंह और घोसिया आदि इलाकों में उनकी विधिवत पूजा-अर्चना की गई। ज्ञानपुर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर में भगवान परशुराम सेवा संस्थानम की ओर से हरिहरनाथ मंदिर के समीप स्थित परशुराम चबूतरा से शोभायात्रा निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में आयोजित जनसभा में ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि परशुराम जी ने मजलूम, शोषित समाज के साथ होने वाले अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई। उनका मूलमंत्र अत्याचार न सहने और अत्याचारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ने का रहा। इस मौके पर राजितराम यादव, कल्लू तिवारी, फूलंचद्र, राजू पांडेय, ब्रह्मजीत शुक्ला, संतोष उपाध्याय, रामेश्वर, वंशीधर गुप्ता, उत्तम पाठक, केसी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

घोसिया संवाददाता के अनुसार, सपा की ओर से भगवान परशुराम की की जयंती माधोसिंह बाजार में बनाई गई। सपा जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित कर भगवान परशुराम को नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम एक आज्ञाकारी पुत्र थे। उन्होंने अत्याचार का समूल नाश किया। इस दौरान योगी सरकार की ओर से परशुराम जयंती के अवकाश को रद्द करने पर नाराजगी जताई गई। इस मौके पर बद्रीनाथ पांडे, गुलाक पाठक, नेमधर दूबे, राजन पांडेय, रजनीश तिवारी, योगेंद्र पांडेय, अमित कुमार मिश्र, अश्वनी मिश्र, राहुल मिश्र, सोनल मिश्र, किशन मिश्र, दिलीप दूबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed