फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   घाटों पर हरियाली

घाटों पर हरियाली

Sun, 15 Apr 2018 02:55 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:55 AM IST
विज्ञापन
घाटों पर हरियाली
फोटो-
विज्ञापन

हरे-भरे होंगे काशी के घाट
- वन विभाग पौधे लगाने के लिए करा रहा सर्वे
- बरसात से पहले लगाए जाएंगे फलदार, औषधीय पौधे
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। जल्द ही काशी के गंगा किनारे वाले घाट हरे-भरे पौधों से लहलहाएंगे। इससे घाटों पर हरियाली के साथ ही छाया भी रहेगी। यह पौधा रोपण अभियान वन विभाग करा रहा हैै, इसके लिए घाटों पर सर्वे भी शुरू हो गया है। जल्द ही पौधे लगाने का कार्य भी शुरू हो जाएगा।
काशी के गंगा घाटों को संवारने और संरक्षित करने की तैयारी भी चल रही है। घाटों पर हरियाली लाने के लिए वन विभाग ने गंगा हरितिमा योजना बनाई है। इस योजना में काशी के गंगा किनारे हरियाली लाने घाटों के किनारे पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों को घाट के उन स्थानों पर लगाया जाएगा, जहां बाढ़ का पानी बहुत कम पहुंचता है। यही नहीं, पौधों में भी औषधीय पौधे जैसे अर्जुन, पीपल, बरगद, पाकड़, कुटैल और पनियारा के अलावा फलदार में जामुन लगाने की तैयारी है। इसके लिए घाटों पर सर्वे के साथ ही पत्थरों को हटाकर वहां मिट्टी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


50 हेक्टेयर में लगेंगे 55 हजार पौधे
इस बार वन विभाग को 55 हजार पौधों के लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए वन विभाग 50 हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर चुका है। यह कार्य डोमरी गांव और उसके आस-पास के इलाकों में कराया जाएगा। जहां पौधे लगाए जाने हैं, वहां जल्द ही गड्ढे खोदने का कार्य भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा हरितिमा योजना में पौधरोपण कराने के लिए सर्वे चल रहा है। जल्द ही वहां फलदार और औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। ये वे पौधे होंगे, जो जल जमाव और बाढ़ के पानी को भी कुछ दिन झेलने में सक्षम होंगे।
गोपाल ओझा, डीएफओ


शहर के 90 वार्डो में सर्वेक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त
वाराणसी। स्वच्छ काशी योजना के तहत शहर के 90 वार्डों में सर्वेक्षण के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। नियुक्त अधिकारी प्रतिदिन अपने वार्डों में कराए जा रहे साफ-सफाई और कूड़े के उठान आदि का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देंगे। शुक्रवार की सुबह सात बजे मंडलायुक्त और डीएम ने नियुक्त पर्यवेक्षक अधिकारियों की बैठक की और उन्हें वार्डाें में रवाना किया।

नगर निगम क्षेत्र में सफाई और कूड़ा उठान को लेकर शिकायतें मिलती रहती हैं। ऐसे में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने नगर निगम क्षेत्र में जिला स्तरीय अधिकारियों को बतौर पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। यह अधिकारी सुबह सात बजे निकलकर अपने वार्डों का सर्वेक्षण करेंगे और एक घंटे के प्रवास की रिपोर्ट प्रतिदिन डीएम को देंगे। डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि शुक्रवार से ही इस अभियान की शुरुआत की गई है। इसमें अधिकारी साफ-सफाई और कूड़ा उठान पर रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed