{"_id":"5abbfef84f1c1bf6298b46ea","slug":"111522269944-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर, एक की मौत और दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर, एक की मौत और दो घायल
Updated Thu, 29 Mar 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दानगंज। चोलापुर थाना अंतर्गत दानगंज बाजार में बुधवार की दोपहर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना किया तो शव सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार हादसे के दौरान दोनों बाइक पर सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
दानगंज निवासी ललित विश्वकर्मा का पुत्र श्रीकांत उर्फ गोलू विश्वकर्मा (25) अपने भाई मोहित विश्वकर्मा (18) के साथ आरा मशीन के लिए बाइक से डीजल लाने बलरामगंज स्थित पेट्रोल पंप पर जा रहा था। बलरामगंज की ओर से बाइक सवार पहाड़पुर निवासी अवध राजभर आ रहा था। दानगंज-कपिसा की सीमा पर दोनों बाइक की आमने-सामने की टक्कर हुई और तीनों घायल हो गए। तीनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां श्रीकांत की हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। श्रीकांत को मंडलीय अस्पताल ले जाए जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि छह भाइयों में श्रीकांत सबसे बड़ा था। हादसे में मौत की जानकारी मिलते ही श्रीकांत की मां मीरा देवी अचेत हो गईं।