{"_id":"5a7dfaa24f1c1bcb268b9201","slug":"111518205602-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उगाही की शिकायत पर धान क्रय केंद्र पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उगाही की शिकायत पर धान क्रय केंद्र पहुंची टीम
Updated Sat, 10 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहिदानगर। डीघ विकास खंड के खेदौपुर धान क्रय केंद्र प्रभारी पर धान खरीद का पैसा किसानों के खाते में भेजने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी विशाख जी ने मामले की जांच के लिए शुक्रवार को टीम भेजी।
सुविधा शुल्क मांगने की शिकायत की जांच करने जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्र और डिप्टी कलेक्टर यमुनाधर चौहान खेदौपुर धान क्रय केंद्र पहुंचे। यहां अधिकारियों की छानबीन में कई खामियां भी सामने आईं। केंद्र पर 250 खाली बोरियां पाई गईं। जांच अधिकारियों ने कहा कि इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी जाएगी। जांच के दौरान शिकायतकर्ता पन्ना लाल, अभय शंकर, शंभूनाथ, बड़ेलाल तिवारी ने सुविधा शुल्क मांगने का आरोप क्रय केंद्र प्रभारी लगाया। जांच अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि सख्त कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार के अंक में अमर उजाला ने यह खबर प्रकाशित की थी।