{"_id":"5a78bd1a4f1c1b89268b87d9","slug":"111517862170-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे की नजर में पहली बार होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरे की नजर में पहली बार होगी परीक्षा
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है। पहली बार सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर में बोर्ड परीक्षा होने जा रही है। इस बार हाईस्कूल में 60,627 व इंटर में 53590 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी केंद्र पर कोई भी अव्यवस्था न होने पाए। ऐसा हुआ तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यूपी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर 142 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा एक परीक्षा केंद्र केंद्रीय कारागार में बनाया गया है। 142 परीक्षा केंद्रों में 18 संवेदनशील घोषित किए गए हैं। जनपद को पांच जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया है। इसके लिए पांच जोन और 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। छह सचल दस्ते बनाए गए हैं। जहां स्वकेंद्र की सुविधा है वहां अलग से वाह्य अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की ड्यूटी लगाई गई है।
डीआईओएस डॉ. ओपी राय ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं, सील्ड प्रश्न पत्र के पैकेट उपलब्ध करा दिए गए है। किसी भी केंद्र पर जमीन पर बैठकर परीक्षा नहीं देने दी जाएगी। किसी भी हाल में फर्जी छात्र परीक्षा में शामिल न होने पाए इसकी जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापकों की होगी। अगर फर्जी छात्र पाए गए तो केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई होगी। उधर स्कूलों में भी मंगलवार को तैयारियां जोरों पर होती रहीं। सीटिंग प्लान और डेस्क स्लिप लगाए जाने का काम होता रहा।