{"_id":"5a4be4a14f1c1bd1408b4642","slug":"111514923169-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच -2 के प्रभावितों ने मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच -2 के प्रभावितों ने मांगा मुआवजा
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी/राजातालाब/पिंडरा। जिले के तीनों तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों ने समस्याएं सुनीं। राजातालाब तहसील में सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों ने उचित मुआवजे की मांग की। वहीं डीएम योगेश्वर राम मिश्र और एसएसपी आरके भारद्वाज ने सदर तहसील में शिकायतें सुनीं। सदर तहसील में शीतलहर के चलते फरियादियों की संख्या कम दिखी।
राष्ट्रीय राजमार्ग -2 के चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों ने राजातालाब तहसील में उचित मुआवजे की मांग की। कचनार के दुकानदार मोहम्मद शब्बीर, बचाऊ यादव, रामधनी, निर्मला, महेश जायसवाल, रमेश व संदीप कुमार ने कहा कि मुआवजे के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। मनोज चौबे एडवोकेट ने मिल्कीचक में गरीबों में कंबल वितरित करने तथा अलाव जलाने का मांग की। करधना के किसानों ने गांव की बंजर भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को खाली कराने का मांग की। पिंडरा तहसील में विकलांग सेवा समिति ने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव न जलने की शिकायत की। सीआरओ केएस पांडेय ने तहसीलदार केके मिश्र को लापरवाही बरतने वाले लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं घोघरी में खलिहान की जमीन में ग्रामप्रधान द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र का भवन निर्माण कार्य किये जाने की शिकायत की। इस पर राजस्व निरीक्षक को जांच करने का निर्देश दिया। बचौरा गांव में ट्यूबवेल की नाली पर स्लैब ढाल कर कब्जा करने की शिकायत की गई। तहसील सदर पर 105, पिंडरा पर 153 एवं राजातालाब पर 107 सहित कुल 365 प्राप्त शिकायती पत्रों में से तहसील सदर पर 10, पिंडरा पर 10 एवं रातातालाब पर 12 सहित कुल 32 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने का निर्देश दिया। तहसील सदर परिसर में फरियादियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था।
00