फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विरोध के बीच शुरू हुआ अभियान

विरोध के बीच शुरू हुआ अभियान

Fri, 22 Dec 2017 02:33 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
विरोध के बीच शुरू हुआ अभियान
वाराणसी। यातायात के लिए मुसीबत बने सड़कों-चौराहों के अतिक्रमण हटाने के अभियान की गुरुवार को शुरुआत हो गई। पहले दिन गोदौलिया-बेनियाबाग और रामापुरा में जेसीबी से कई स्थाई-अस्थाई निर्माण ढहाए गए। कई जगह विरोध की स्थिति के चलते कार्रवाई नहीं हो पाई। इन्हें स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की हिदायत देकर दस्ता आगे बढ़ गया। निगम प्रशासन के मुताबिक जिन्हें मोहलत दी गई है, यदि उन्होंने स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण नहीं हटाए तो बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जिन स्थानों पर कार्रवाई हुई, वहां दोबारा अतिक्रमण न होने पाए, इसकी निगरानी की जिम्मेदारी संबंधित थानों की पुलिस को सौंपी गई।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान शहर में 30 दिसंबर तक चलेगा। पहले दिन रामापुरा और गोदौलिया चौराहे से बेनियाबाग तिराहे के बीच अतिक्रमण हटाने के लिए अपर नगर मजिस्ट्रेट और सीओ के नेतृत्व में नगर निगम के दस्ते ने अभियान चलाया। सुबह 11 बजे तक गोदौलिया चौराहे पर अतिक्रमण हटाने के लिए दल जेसीबी के साथ पहुंच गया था। मजिस्ट्रेट और फोर्स का इंतजार किया जा रहा था। घंटे भर बाद मजिस्ट्रेट और फोर्स के पहुंचने के बाद अभियान शुरू हुआ। गोदौलिया चौराहे से बेनियाबाग के बीच कार्रवाई शुरू होते ही कई जगह विरोध की स्थिति बन गई। इन्हें मोहलत देकर दस्ता आगे बढ़ गया। कई जगह दुकानों के बाहरी हिस्से और ग्लोसाइन बोर्ड हटाए गए।
विज्ञापन

इन इलाकों में नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने मुख्य अभियंता कैलाश सिंह और अन्य अधिकारियों को लेकर अतिक्रमण चिह्नित करवाया था। अभियान से एक दिन पहले ही नगर निगम ने संबंधित इलाके में सूचना प्रसारित करा दी थी। बावजूद इसके विरोध के चलते कई जगह अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं हो पाई। अभियान में एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय, एसीएम द्वितीय अंजनी कुमार सिंह, सीओ स्नेहा तिवारी, चौक इंस्पेक्टर अशोक सिंह, नगर निगम के अभियंता आरके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज यहां चलेगा अभियान
30 दिसंबर तक चलने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत 22 दिसंबर को लहुराबीर, कबीरचौरा, लोहटिया, मैदागिन, विशेश्वरगंज, गोलगड्डा, कज्जाकपुरा, राजघाट पुल व रामनगर चौक चौराहे पर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed