फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सशस्त्र सलामी देकर सवालों के घेरे में पुलिस

सशस्त्र सलामी देकर सवालों के घेरे में पुलिस

Sun, 12 Nov 2017 02:06 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
सशस्त्र सलामी देकर सवालों के घेरे में पुलिस
बड़ागांव। प्रसिद्ध चिकित्सक रहे डॉ. शिवमोहन लाल अग्रवाल की पत्नी एवं बलदेव शिक्षण संस्थान के चेयरमैन डॉ. एसडी अग्रवाल की माता शारदा अग्रवाल (83) का शनिवार को निधन हो गया। सूचना पाकर पहुंचे एसडीएम पिंडरा नागेंद्र नाथ यादव की मौजूदगी में बड़ागांव थाने के एक दरोगा और तीन सिपाहियों ने शव को सशस्त्र सलामी दी। इसे लेकर पुलिस महकमे में ही खासी चर्चाएं और सवाल उठे। कहना था कि आखिरकार ऐसे किसी को सशस्त्र सलामी कैसे दी जा सकती है। वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष बड़ागांव ने बताया कि गार्ड ऑफ आनर नहीं दिया गया था। स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के सदस्य के निधन की जानकारी पाकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सम्मान स्वरूप सलामी दी थी।
विज्ञापन

उधर, शारदा अग्रवाल के निधन का समाचार सुनकर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अधिकारियों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने पहुंच कर शोक संतप्त परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद शवयात्रा मणिकर्णिका घाट के लिए रवाना हुई जहां शारदा अग्रवाल का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed