{"_id":"59da90374f1c1b6a678b4cd6","slug":"111507495991-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा हम सबकी मां, संरक्षण के लिए आएं आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा हम सबकी मां, संरक्षण के लिए आएं आगे
Updated Mon, 09 Oct 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। केंद्रीय जल संसाधन एवं गंगा संरक्षण राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि गंगा केवल नदी नहीं बल्कि हम सबकी माता हैं। गंगा संरक्षण के लिए हम सबको एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। जरूरी है कि गंगा संरक्षण में हर नागरिक अपनी भूमिका निभाए।
कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में आयोजित अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की नई शाखा के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्यअतिथि संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने गंगा स्वच्छता के लिए किए जा रहे सरकारी प्रयासों की जानकारी दी। राजस्थान और मारवाड़ की परंपरा और संस्कृति का जिक्र करते हुए कहा कि हम सदैव प्रकृति को भगवान मानते हैं। हम नदी, पेड़, पौधे और पहाड़ की पूजा करते हैं। भारत की विविधता ही उसकी शक्ति है। यह देश सभी जातियों-प्रजातियों के सक्रिय सहयोग से आगे बढ़ रहा है। बताया कि राजस्थानी और भोजपुरी भाषा को मान्यता के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री से बात की है। काशी का चतुर्दिक विकास पीएम का संकल्प है। इस मौके पर उन्होंने स्वच्छ गंगा अभियान से जुड़ी प्रचार सामग्री बांटी गई। स्वच्छ गंगा का बैज लगाकर शपथ दिलाई। हस्ताक्षर कराया गया।
सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रह्लाद राय अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन किया। सम्मेलन में नशाबंदी का प्रस्ताव पारित किया गया। सम्मेलन के प्रदेश प्रभारी उमाशंकर अग्रवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। श्रीनारायण खेमका को वाराणसी शाखा का अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई। अध्यक्ष ने बताया कि पहले चरण में यहां दो सौ लोगों को सदस्यता प्रदान की गई है। इस मौके पर प्रांतीय इकाई का गठन हुआ। वाराणसी के उमाशंकर अग्रवाल को अध्यक्ष बनाया गया। विशिष्ट अतिथि प्रदेश के युवा, विधि-न्याय राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी और मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि अग्रवाल और राष्ट्रीय महामंत्री शिव कुमार लोहिया रहे। रुद्रशंकर मिश्र ने गणेश वंदना और शिव गंगा की अर्चना की नृत्य प्रस्तुति की। इस मौके पर आरके चौधरी, दीपक बजाज, ललित मोहन अग्रवाल, संजीव शाह, सुरेश तुलस्यान, दीपक माहेश्वरी आदि शामिल रहे।