{"_id":"5965360c4f1c1b5b3e8b466d","slug":"111499805196-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले से गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले से गुस्सा
Updated Wed, 12 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों के जत्थे पर आतंकी हमले की लोगों ने निंदा की है। मंगलवार को जगह-जगह शोक जताया गया। लोगों ने आतंकवाद का पुतला फूंका। मौन जुलूस निकाले। केंद्र सरकार से आतंकियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
भाजपा की जिला इकाई ने कंचनपुर कार्यालय और महानगर इकाई ने नीचीबाग स्थित दफ्तर में श्रद्धांजलि सभा की। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, अरुण सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय आदि मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी लोहियावाहिनी की ओर से जिला मुख्यालय पर पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। इस दौरान किशन सेठ, मो. आलम, जितेंद्र सेठ, तारिक, सूरज कोल, अखंड, तौफीक अहमद आदि मौजूद थे।
मैदागिन स्थित गोरक्षनाथ मंदिर कार्यालय पर हिंदू युवा वाहिनी ने श्रद्धांजलि सभा की और लहुराबीर स्थित आजाद पार्क तक मौन जुलूस निकाला। महानगर अध्यक्ष विनय जायसवाल, जयजीत कुशवाहा, मनीष मिश्रा, सतीश वर्मा, रुद्र सिंह, सन्नी आदि मौजूद रहे। मलदहिया चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की ओर से पुतला फूंका गया। इस दौरान प्रांत मंत्री आनंद सिंह, विभाग संयोजक अर्जुन मौर्या, डा. एके शुक्ला, राजन तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सुबह-ए-बनारस क्लब की ओर से अध्यक्ष मुकेश जायसवाल के नेतृत्व में भारतेंदु पार्क में श्रद्धांजलि सभा की गई। मां गंगा निषादराज सेवा समिति की ओर से डा. राजेंद्र प्रसाद घाट पर श्रद्धांजलि सभा की गई। अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद गुरु ने घटना की निंदा की।