{"_id":"5963e9324f1c1bb47d8b4568","slug":"111499719986-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से बचाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से बचाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन
Updated Tue, 11 Jul 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गंगा का जल स्तर बढ़ने के साथ ही प्रशासन ने बाढ़ की तैयारियां शुरू कर दी है। डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने तीनों तहसीलों के एसडीएम को बाढ़ चौकियां खोले जाने की तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया है। चौकियों पर संसाधनों को जुटाने का निर्देश भी दिया है। इस संबंध में इसी सप्ताह डीएम बैठक भी करेंगे। वहीं पिछले साल के सभी बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा राशि जल्द बांटने का निर्देश दिया गया है।
प्रशासन अब अब पिछले साल के 4500 बाढ़ पीड़ितों को 4.25 करोड़ रुपये मुआवजा बांट चुका है। करीब 50 लाख से ज्यादा की रकम अभी बांटी जानी है। कागजात पूरे न होने की स्थिति में इन लोगों को मुआवजा नहीं दिया जा सका है। जिला प्रशासन जिले में 32 बाढ़ चौकियां खोलेगा। इसमें 27 चौकियां सदर तहसील क्षेत्र में होंगी। एक चौकी पर बाढ़ अधिकारी, लेखपाल समेत तकरीबन 12 से 15 कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। यहां रहने और खाने की पूरी व्यवस्था होगी। दवाइयों के साथ चिकित्सक मौजूद रहेंगे।