{"_id":"596142714f1c1bd3038b46e5","slug":"111499546225-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में काउंसलिंग स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में काउंसलिंग स्थगित
Updated Sun, 09 Jul 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काशी विद्यापीठ में एलएलबी प्रवेश परीक्षा में धांधली का आरोप लगाकर इसे निरस्त करने के लिए छात्रों प्रशासनिक भवन पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया। छात्रों के विरोध पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने एलएलबी समेत सभी पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग स्थगित कर दी है। इसके बाद छात्रों का दूसरा गुट भी धरने पर बैठ गया। समय से काउसंलिंग कराने की मांग की। बता दें कि विश्वविद्यालय में 11 जुलाई से काउंसलिंग शुरू होने वाली थी।
काउसंलिंग स्थगित करने से नाराज छात्रसंघ महामंत्री समीर कुमार मिश्र के नेतृत्व में प्रशासनिक भवन पर छात्रों ने प्रदर्शन किया। कहा कि सोमवार को सैकड़ों छात्र धरना प्रदर्शन करेंगे। बार काउंसिल के नियम के अनुसार एलएलबी की नियमित कक्षाएं 280 दिन चलना अनिवार्य है। बावजूद इसके काउंसलिंग टाल दी गई। यह छात्र हितों की अनदेखी है। इसके पहले सुबह शशांक सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में छात्रों ने एलएलबी की प्रवेश परीक्षा निरस्त कराने के लिए प्रदर्शन किया था। चीफ प्राक्टर प्रो. शंभुनाथ उपाध्याय ने एलएलबी की काउंसलिंग स्थगित करने के आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त किया।
स्नातक और स्नातकोत्तर के सभी पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। काउंसलिंग की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी। ओम प्रकाश, कुलसचिव, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ