{"_id":"595bfd644f1c1bf0138b45ea","slug":"111499200868-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटरप्रूफ मेकअप की छाई दीवानगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटरप्रूफ मेकअप की छाई दीवानगी
Updated Wed, 05 Jul 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मौसम शादियों का भले न हो लेकिन अपने सौंदर्य को लेकर महिलाएं व युवतियां हर मौसम में सजग रहती हैं। पार्टी और दूसरे छोटे-बड़े फंक्शन के लिए न सिर्फ ब्यूटी सर्विस बल्कि मेकअप उनकी अहम जरूरतों में से एक है। बारिश के मौसम में किसी पार्टी या किसी खास मौके पर सजना-संवरना थोड़ा मुश्किल जरूर हो जाता है। उमस और चिपचिपाहट के साथ मेकअप आसान नहीं। ऐसे में मानसून सीजन में वाटरप्रूफ मेकअप उनकी पहली पसंद होती है।
बारिश में ही सावन और हरियाली तीज जैसे मौके आते हैं। अलग-अलग संगठनों की ओर से सावन मेला, तीज मेला, तीज क्वीन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अब जब मौका तीज या सावन से जुड़ा हो तो सुंदरता में निखार स्वाभाविक है। ऐसे में वे मेकअप ऐसा पसंद करती हैं जो काफी देर तक बरकरार रहे। ब्यूटी एक्सपर्ट बताते हैं कि वाटरप्रूफ मेकअप में प्राइमर का इस्तेमाल किया जाता है। यह मेकअप को स्थिर रखता है। वाटरप्रूफ मेकअप में हर प्राइमर माइस्चराइजर से लेकर मसकारा, आईलाइनर सब वाटरप्रूफ होते हैं। वहीं सावन और तीज जैसे मौकों के लिए महिलाएं एचडी मेकअप भी पसंद कर रही हैं।
गर्मी और बारिश के सीजन में वाटरप्रूफ मेकअप के साथ एयरब्रश मेकअप ट्रेंड में है। ये सिलिकॉन बेस्ड मेकअप होता है जिसमें चेहरे के सभी पोरों को बंद कर दिया जाता है जिससे पसीना नहीं होता। -अरुणा सिंह, मेकअप आर्टिस्ट