{"_id":"595bfa9c4f1c1bf0138b45d5","slug":"111499200156-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंपों की जांच पूरी, शासन को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंपों की जांच पूरी, शासन को भेजी रिपोर्ट
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लखनऊ में पेट्रोल पंपों पर चिप मिलने के बाद जिले में भी पेट्रोल पंपों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन, बाट-माप, पेट्रो कंपनियों व आईटी एक्सपर्ट की संयुक्त टीम ने सभी 137 पेट्रोल पंपों की जांच की। दो पंपों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
सिगरा स्थित गोपी राम श्याम सुंदर पेट्रोल पंप पर नोजल में चिप मिलने और कई नोजल के साथ छेड़छाड़ मिलने पर उसे सील कर दिया गया। वहीं तरना स्थित केशरी फिलिंंग स्टेशन पर घटतौली की शिकायत पर जुर्माना किया गया था। बाद में भारत पेट्रोलियम सिगरा स्थित पेट्रोल पंप को टेकओवर करने पहुंचा तो वाराणसी पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने इसका जबरदस्त विरोध किया। बाद में जिलाधिकारी को इसकी मध्यस्थता करनी पड़ी और इस मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई। सभी पंपों की जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।