फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   11000 health workers will get corona vaccine in two days Varanasi

वाराणसी: दो दिन में 11 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा कोरोना का टीका, यहां जानें सब कुछ

Sun, 31 Jan 2021 11:02 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 31 Jan 2021 11:02 AM IST
विज्ञापन
11000 health workers will get corona vaccine in two days Varanasi
corona vaccine - फोटो : PTI

वाराणसी जिले में पहले चरण में चयनित 18 हजार स्वास्थ्यकर्मियों में अब बचे 11 हजार लोगों को टीका लगाया जाना है। इसके लिए चार और पांच फरवरी को टीकाकरण होगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन दो दिनों में टीका लगवाने वालों की सूची पोर्टल पर अपलोड कराए जाने के साथ ही केंद्रों की सूची भी बनाई जा रही है। जिन लोगों को टीका लगना है, उनके मोबाइल पर दो फरवरी से मैसेज भी भेजे जाएंगे।

विज्ञापन


सरकारी और निजी अस्पतालों में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों की सूची कोविन पोर्टल पर अपलोड कराए जाने के बाद अब तक 16-22-28-29 जनवरी को हुए टीकाकरण में कुल 13253 में 7706 को ही टीका लग सका है। अब पहले चरण में बचे 11 हजार लोगों को टीका लगाए जाने के लिए चार-पांच फरवरी की तिथि निर्धारित की गई है। 29 जनवरी को 62.3 प्रतिशत टीकाकरण होने के  बाद अब स्वास्थ्य विभाग अगले दो दिनों में लक्ष्य पूरा करने को चुनौती मानकर इससे निपटने में लगा है। माना जा रहा है कि दोनों दिन में जिले में तीस-तीस केंद्रों पर टीकाकरण होगा। इन दो दिनों में पहले के छूटे स्वास्थ्यकर्मियों को भी मौका दिया जाएगा। 
विज्ञापन


पहले से टीका लगवाने वाले सुरक्षित 
जिले में अलग-अलग चार दिन तक चले टीका लगवाने वाले सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह सुरक्षित हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके लिए जिस टीम को जिम्मेदारी दी गई है, वह लोगों से बातचीत कर सेहत का फीडबैक भी ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन में नहीं आया नाम, स्वास्थ्यकर्मियों में नाराजगी
अब तक चार दिन चले टीकाकरण में मंडलीय अस्पताल, रामनगर अस्पताल, बीएचयू सहित कई अस्पतालों के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों का नाम न आने को लेकर उनमें नाराजगी हैं। इसमें कई ऐसे चिकित्सक भी हैं, जिन्होंने कोरोना काल में मरीजों की सेवा की। टीकाकरण की शुरुआत होने के बाद से वह अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब चार-पांच फरवरी को होने वाले टीकाकरण में सभी का नाम सूची में आ जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed