फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   110 meritorious students will get fellowship in BHU at varanasi

Fellowship: बीएचयू में 110 मेधावियों को 3.60 लाख की फेलोशिप, जानें- पात्रता और और सबसे बड़ी शर्त

Sat, 12 Jul 2025 05:01 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 12 Jul 2025 05:01 PM IST
सार

एसआरके फेलोशिप में आवेदन शुरू हो गया है। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 जुलाई तय की गई है। हर महीने 20 हजार रुपये का स्टाइपेंड छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा, जो कि पूरे वर्ष में 3.60 लाख रुपये होगी। 

विज्ञापन
110 meritorious students will get fellowship in BHU at varanasi
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में अंतिम सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे या 2024-25 में पासआउट छात्र-छात्राओं को अब सालाना 3.60 लाख रुपये की फेलोशिप मिलेगी। 110 युवाओं को सर्वपल्ली राधाकृष्णन (एसआरके) फेलोशिप मिलेगी। इसको पाने के लिए सबसे बड़ी शर्त ये है कि किसी छात्र या छात्रा का सेमेस्टर या पेपर बैक न लगा हो। 

विज्ञापन


एसआरके फेलोशिप में आवेदन शुरू हो गया है। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 जुलाई तय की गई है। हर महीने 20 हजार रुपये का स्टाइपेंड छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा, जो कि पूरे वर्ष में 3.60 लाख रुपये होगी। एसआरके फेलोशिप के तहत 110 छात्रों की ज्वाइनिंग एक सितंबर से होगी। ये 31 अगस्त 2026 तक पद पर बने रहेंगे। 
विज्ञापन


इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस (आईओई) स्कीम के तहत ही फेलोशिप को जारी किया गया है। बीएचयू की सेंट्रल लाइब्रेरी समेत सात विभागों में फेलोशिप दी जाएगी। लाइब्रेरी, दृश्य कला संकाय, विजुअल आर्ट और कॉमर्स फैकल्टी में 80 फेलोशिप मिलेगी। हर एक में 20-20 युवाओं का चयन किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षा संकाय, शारीरिक शिक्षा विभाग और एक्सटर्नल कम्युनिकेशन सेक्टर में 10-10 फेलोशिप की शुरुआत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

28 वर्ष से ज्यादा न हो उम्र

इस फेलोशिप में चयन के दो आधार होंगे। एकेडमिक उपलब्धियां और इंटरव्यू। ये भी शर्त रखी गई है कि विद्यार्थी ने कोई बैक पेपर न दिया हो और सत्र 2024-25 में पासआउट हो गया हो या अंतिम सेमेस्टर चल रहा हो। अधिकतम उम्र 28 वर्ष से ज्यादा न हो। बाकी एससी, एसटी और ओबीसी मामले में छूट दी जाएगी।

विभाग के हेड से लेनी होगी अनुमति
आवेदन करने के लिए एक फॉर्मेट भी बीएचयू की वेबसाइट पर दिया गया है। इस पर विभागाध्यक्षों की मंजूरी लेनी होगी। सेंट्रल लाइब्रेरी में इंटर्न के लिए लाइब्रेरियन की अनुमति लेनी होगी। एक्सटर्नल कम्युनिकेशन में फेलोशिप के लिए सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय का अनुमोदन लेना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed