फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   11 thousand followers from eight countries will visit Tathagat's ashes.

Varanasi News: तथागत के अस्थि कलश के दर्शन करेंगे आठ देशों के 11 हजार अनुयायी

Mon, 11 Nov 2024 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
11 thousand followers from eight countries will visit Tathagat's ashes.
- कार्तिक पूर्णिमा पर बौद्ध मठ व मंदिरों में होगी विशेष पूजा और चीवर दान
विज्ञापन

- हाथी व रथ के साथ कलश को धमेख स्तूप की कराई जाएगी परिक्रमा
माई सिटी रिपोर्टर
सारनाथ (वाराणसी)। कार्तिक पूर्णिमा पर तथागत की उपदेश स्थली बुद्धं शरणं गच्छामि... से गुंजायमान होगी। देश ही नहीं दुनिया भर के बौद्ध अनुयायी तथागत के अस्थि कलश के दर्शन करेंगे। अस्थि कलश के दर्शन के लिए आठ देशों के 11 हजार से अधिक बौद्ध अनुयायी काशी पहुंचेंगे। बौद्ध अनुयायियों के वाराणसी आने का सिलसिला देर शाम से शुरू हो गया।
भगवान बुद्ध की प्रथम धर्म उपदेश स्थली के सभी बौद्ध मठ व मंदिरों में कार्तिक पूर्णिमा पर विशेष पूजा, चीवर दान व भोजन दान होगा। महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव भिक्षु के सुमितानंद थेरो ने बताया कि 14 व 15 नवंबर को भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेष के दर्शन सुबह छह बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक होंगे। 15 नवंबर को मंदिर का वार्षिक उत्सव मनाया गया। इसमें भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेष कलश को हाथी व रथ के साथ धमेख स्तूप की परिक्रमा कराई जाएगी।
विज्ञापन

धम्म शिक्षण संस्थान के संस्थापक भिक्षु चंदिमा महाथेरो ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध ने 61 भिक्षुओं को ज्ञान देने के उपरांत सारनाथ से सर्वसाधारण को शिक्षा व ज्ञान का प्रवचन देने के लिए प्रस्थान किया था। इस दिन सभी बौद्ध विहार में बौद्ध भिक्षुओं को चीवरदान और भोजन दान किया जाता है। इस बार देश व विदेश के लगभग 11 हजार से अधिक बौद्ध भिक्षु व अनुयायियों के आने का अनुमान है। कंबोडिया, लावोस, थाईलैंड, बर्मा, श्रीलंका, जापान के साथ ही भारत के हर कोने से लोग कार्तिक पूर्णिमा के आयोजन पर सारनाथ आएंगे। धम्म लर्निंग सेंटर पर 14 नवंबर की पूरी रात महा परित्राण पाठ होगा। कार्तिक पूर्णिमा वाले दिन मूल गंध कुटी बौद्ध मंदिर में दीप दान का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed