फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   11 samajwadi party leaders get bail in varanasi collectorate sabotage case

Varanasi News: कलेक्ट्रेट पर तोड़फोड़ मामले में सपा के 11 नेताओं को मिली जमानत, पूर्व मंत्री का नाम भी शामिल

Thu, 18 Aug 2022 08:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 18 Aug 2022 08:25 PM IST
सार

13 साल पहले तत्कालीन सांसद रामकिशुन यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर हंगामा किया था। 

विज्ञापन
11 samajwadi party leaders get bail in varanasi collectorate sabotage case
वाराणसी कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन, तोड़फोड़ और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 11 सपा नेताओं को जमानत मिल गई। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/ एमपी-एमएलए कोर्ट उज्जवल उपाध्याय की अदालत ने पूर्व जिलाध्यक्ष सपा अखिलेश मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र यादव, लक्ष्मण यादव समेत 11 सपा नेताओं को 20-20 हजार रुपये के दो बंधपत्र व जमानतदार देने पर रिहा करने का आदेश दिया।

विज्ञापन


इसके पूर्व सभी आरोपियों ने कोर्ट में अधिवक्ता कृष्ण कुमार पटेल पाजी व उपेंद्र यादव राणा के माध्यम से अदालत में समर्पण करने के बाद जमानत की अर्जी दी थी। प्रकरण के अनुसार 16 सितंबर 2009 को कैंट थाना प्रभारी डीपी आर्या ने कैंट थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन


आरोप था कि तत्कालीन सांसद रामकिशुन यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह लोग उग्र हो गए और पुलिस पर हमला करते हुए तोड़फोड़ की।

मामले में कैंट थाने में पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा अखिलेश मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र यादव, लक्ष्मण यादव समेत 86 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मामले में कोर्ट से वारंट जारी होने सभी आरोपियों ने अदालत में समर्पण कर जमानत के लिए अर्जी दी थी। अदालत ने सभी आरोपियों को जमानत दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed