{"_id":"59916aca4f1c1b47688b4693","slug":"11-person-from-mau-killed-in-himachal-lanslide-on-national-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल हादसे में मऊ और आजमगढ़ के 16 लोगों की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल हादसे में मऊ और आजमगढ़ के 16 लोगों की मौत, मचा कोहराम
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 14 Aug 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी में पहाड़ दरकने से हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगेंद्र नगर के उरका में चट्टान खिसकने के चलते दो बसों के खाई में गिरने से मारे गए 48 लोगों में 16 लोग मऊ और आजमगढ़ के थे। इनमें मऊ के दो परिवारों के 12 लोग और आजमगढ़ के चार युवक शामिल हैं।
सोमवार की सुबह इसकी जानकारी मिलने पर पीड़ित परिवारों में चीख पुकार मच गई और लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। मऊ के सरायलखंसी के हरदसपुर निवासी राणा प्रताप सिंह और कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा निवासी सूर्यदेव उर्फ प्रिंस ने परिवार के साथ वैष्णो देवी जाने की योजना बनाई।
यात्रा में राणा प्रताप सिंह (35) के साथ उनकी पत्नी मधु सिंह (32), बेटी वैष्णवी (12), पुत्र तेजस्वी (8), पुत्री लक्ष्मी (05) के अलावा सूर्यदेव उर्फ प्रिंस (40), पत्नी संगीता सिंह (35), पुत्री महक उर्फ अनुष्का (12), पुत्र शेरू उर्फ सत्य प्रकाश (10), बहन रिंकी सिंह (38) भांजी तन्नू सिंह (14), भांजा अंश सिंह (12) शामिल हुए।
विज्ञापन
छह अगस्त को दोनों परिवार वाराणसी से जम्मू ट्रेन से रवाना हुआ। आठ अगस्त को मत्था टेकने के बाद सभी अमृतसर गए। वहां राणा प्रताप की बहन सुनीता सिंह रहती हैं। बहन के घर से दोनों परिवार शिमला रवाना हुए।
12 अगस्त की रात राणा प्रताप ने बड़े भाई रवि प्रकाश से रात सात बजे बात कर बताया था कि वह शिमला जा रहा है, 14 अगस्त को घर वापसी होगी। इस बीच रात 12 बजे के करीब जोगेंद्र नगर उर्ला के पास पहाड़ खिसकने से बस खाई में चली गई।
हादसे में इन 12 लोगों की भी मौत हो गई। सोमवार की सुबह 11 बजे पीड़ित परिवारों को मौत की जानकारी मिली तो चीख पुकार मच गई।
हादसे में आजमगढ़ के अतरौलिया के अतरैठ बाजार निवासी पवन मद्धेशिया (25), उमेश सोनी (24), कन्हैयालाल गुप्ता (18) और दीपचंद (22) की भी मौत हुई है।
दीपचंद मूलरूप से लखनऊ का रहने वाला था। अतरैठ बाजार निवासी दुर्गा प्रसाद के घर उसका ननिहाल था। यहीं वह रहता था। ये लोग सात अगस्त को वैष्णो जी गए थे। दर्शन पूजन कर ये सभी बस से लौट रहे थे, लेकिन हादसे का शिकार हो गए।
सोमवार की सुबह वहां की पुलिस ने फोन कर घर वालों को सूचना दी तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग शव लेने रवाना हो गए।