फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   11 coaches of Pawan Express derailed near Nashik, helpline number released

पटरी से उतरी पवन एक्सप्रेस: नासिक के पास ट्रेन के 11 कोच पटरी से उतरे, पूर्वांचल के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Mon, 04 Apr 2022 09:38 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 04 Apr 2022 09:38 AM IST
सार

नासिक के पास रविवार को  ट्रेन संख्या 11061 एलटीटी-जयनगर (पवन एक्सप्रेस) के 11 को बेपटरी हो गए। हादसे में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन
11 coaches of Pawan Express derailed near Nashik, helpline number released
पवन एक्सप्रेस पटरी से उतरी। - फोटो : social media

विस्तार

भुसावल मंडल में नासिक के पास रविवार को दोपहर 3.10 बजे ट्रेन संख्या 11061 एलटीटी-जयनगर (पवन एक्सप्रेस) के 11 को बेपटरी हो गए। यह ट्रेन प्रतिदिन मुंबई के लोकमान्य तिलक रेलवे स्टेशन से चलकर प्रयागराज, वाराणसी जंक्शन, वाराणसी सिटी, गाजीपुर, बलिया और छपरा के रास्ते जयनगर जाती है।

विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इसमें वाराणसी जंक्शन, वाराणसी सिटी, बलिया, गाजीपुर के साथ कंट्रोल नंबर जारी किया गया है। जो 24 घंटे सेवा में रखा गया है। हालांकि हादसे में कोई भी यात्री गंभीर हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन


घायलों को नासिक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। ट्रेन बेपटरी होने से उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे से होकर मुंबई जाने वाली कई ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। इनमें वाराणसी आने वाली ट्रेन संख्या 11071 कामायनी एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 01027 एलटीटी-गोरखपुर समर स्पेशल नियंत्रित होकर चलाई जा रही। जिन्हें आने में देरी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस स्टेशनों के जारी किए गए हेल्प लाइन नंबर

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वाराणसी सिटी स्टेशन का हेल्पलाइन नंबर 08303994411, गाजीपुर स्टेशन 8303986909, बलिया स्टेशन 8303989247, छपरा स्टेशन 9262399207 जारी किया गया है। जबकि वाराणसी जंक्शन के लिए हेल्प लाइन नंबर 8887255804 जारी किया गया है। वहीं कंट्रोल रूम का नंबर 05422550999 जारी किया गया है। जो 24 घंटे सेवा के लिए उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed