फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   104 BLOs found absent in voter revision, salary will be deducted

मतदाता पुनरीक्षण में 104 बीएलओ मिले गैरहाजिर, कटेगा वेतन

Mon, 08 Nov 2021 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
104 BLOs found absent in voter revision, salary will be deducted
वाराणसी। जिले में निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण (मतदाता पुनरीक्षण) के दौरान केंद्रों पर रविवार को 104 बीएलओ नहीं पहुंचे। अधिकारियों के निरीक्षण में गैरहाजिर मिलने वाले बीएलओ का सात नवंबर का वेतन काटे जाने का निर्देश दिया गया है। उधर दिन भर चले अभियान में नए मतदाता बनने, मतदाताओं का सत्यापन, ऑनलाइन आवेदन आदि का काम किया गया। कैंटोंमेंट में सर्वाधिक 39, उत्तरी में 33 बीएलओ केंद्रों पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

एक नवंबर से शुरू मतदाता पुनरीक्षण के तहत जिले के आठों विधानसभा क्षेत्र में 3361 मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया गया। इसमें हर मतदान केंद्र पर बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई थी। विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ ही सुपरवाइजरों द्वारा भ्रमण किया गया। इसमें 104 बीएलओ मौके पर मौजूद नहीं मिले। विशेष अभियान में जहां 4869 लोगों ने नाम जोड़ने के लिए फार्म भरा वहीं 1542 ने नाम हटवाने का भी आवेदन किया। इसके अलावा 890 लोगों ने नाम संशोधन का आवेदन किया जबकि पते में परिवर्तन के लिए 93 लोगों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर कार्रवाई पूरी की। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि इस दौरान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

-------------
विधानसभावार ये रही स्थिति
फार्म-6 फार्म-7 फार्म-8 फार्म 8 ए
(नए नाम जोड़ने के लिए) (नाम हटवाने) (नाम संशोधन) (पते में परिवर्तन)
पिंडरा 749 27
अजगरा 510 72 6
शिवपुर 1124 35 4
रोहनिया 800 306 12
वाराणसी उत्तरी 269 16 4 1
वाराणसी दक्षिणी 261 11
वाराणसी कैंटोमेंट 294 22 2
सेवापुरी 862 1053 862 92
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed