फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शादी का झांसा देकर सिपाही ने महिला आरक्षी से किया दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर सिपाही ने महिला आरक्षी से किया दुष्कर्म

Sun, 07 Apr 2019 02:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर सिपाही ने महिला आरक्षी से किया दुष्कर्म
वाराणसी। शादीशुदा होने के बावजूद शादी का झांसा देकर सिपाही ने महिला आरक्षी से दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर शनिवार को कैंट थाने में सिपाही संजय कुमार शुक्ला के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। सिपाही शहर के एक चिकित्सक के गनर के तौर पर तैनात है।
विज्ञापन

महिला आरक्षी के अनुसार, 2016 में वह पुलिस विभाग में भर्ती हुई। उसकी तैनाती गाजीपुर जिले में हुई थी। मेस के रजिस्टर में दर्ज उसका मोबाइल नंबर लेकर प्रयागराज के नवाबगंज का रहने वाले सिपाही संजय ने उसे कॉल करनी शुरू की। बातचीत के दौरान आरोपी उसे शादी का झांसा देता रहा। इसी बीच वह वर्दी सिलाने अर्दली बाजार आई तो संजय भी पहुंच गया। वह उसे कैंट रोडवेज स्थित एक निजी अस्पताल के कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। यह अस्पताल उसी चिकित्सक का है, जिनका संजय गनर है। संजय ने धमकाया कि यदि उसने इसकी शिकायत की तो वह आत्महत्या करके उसे फं सा देगा।
विज्ञापन

कुछ समय बाद पीड़िता की तैनाती ज्ञानवापी में हुई। इसके बाद उसने एसएसपी से शिकायत की तो मामले में जांच शुरू हुई। महिला आरक्षी के अनुसार, आरोपी आए दिन शिकायत वापस लेने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि महिला आरक्षी का बयान दर्ज कर सिपाही के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साक्ष्य के आधार पर विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed