फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विश्व में नई-नई तकनीकों की हो रही खोज

विश्व में नई-नई तकनीकों की हो रही खोज

Fri, 01 Mar 2019 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
विश्व में नई-नई तकनीकों की हो रही खोज
वाराणसी। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों और गोष्ठियों का आयोजन किया गया। बीएचयू में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने विज्ञान के क्षेत्र में होने वाले शोध और उपलब्धियाें की चर्चा की। बतौर मुख्य अतिथि आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. पीके जैन ने आईआईटी बीएचयू और विज्ञान संस्थान के बीच संयुक्त रूप से शोध करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

विज्ञान संस्थान संगोष्ठी संकुल में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक ने कहा कि दोनों संस्थानों को अपनी जरूरतों को ध्यान में रखकर शोध करने की आवश्यकता है। पूर्व संकाय प्रमुख प्रो. एसएन ठाकुर ने डॉं. रमन के जीवन से जुड़ी घटनाआें के बारे में बताया। विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आईआईटी और बीएचयू में अंतर्विभागीय और अंतर्विषयी शोध को बढ़ावा देने की जरूरत है।
विज्ञापन

वहीं आईसीटी आधारित संसाधन केंद्र बादशाह बाग कालोनी मलदहिया में ‘विज्ञान से जीवन पर प्रभाव’ विषयक संगोष्टी का आयोजन हुआ। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की ओर से संचालित आईसीटी आधारित जरी जरदोजी केंद्र साई इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट तथा समर्पण सेवा संस्थान के संयुक्त संयोजन में यह कार्यक्रम हुआ। संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए एनआईसी जिला सूचना विज्ञान अधिकारी प्रसन्ना पांडेय ने कहा कि पूरा विश्व विज्ञान आविष्कारों के कारण नई-नई तकनीकी पैदा कर रहा है। हमें भी इसके साथ आगे बढ़ना चाहिए। मुख्य अतिथि का स्वागत संस्था के निदेशक अजय कुमार सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन एमएस फ रीदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed