{"_id":"5c2fb97fbdec22571a17cefa","slug":"101546631551-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी पर 16 स्थानों से कुंभ जाएंगी 454 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी पर 16 स्थानों से कुंभ जाएंगी 454 बसें
विज्ञापन
वाराणसी। कुंभ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। परिवहन निगम ने कुंभ के छह प्रमुख स्नान की तिथियों पर विशेष सेवा देने का निर्णय लिया है। इसके लिए वाराणसी परिक्षेत्र के जनपदों में 16 बस स्टेशन चिह्नित किए गए हैं, जहां से बसों का संचालन होगा। इनमें मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी पर 454 बसें कुंभ के लिए चलाई जाएंगी। साथ ही निगम ने यह भी तैयारी की है कि भीड़ बढ़ने पर अन्य रूटों की भी कई गाड़ियों को प्रयागराज के लिए भेज दिया जाएगा।
प्रयागराज में लग रहे कुंभ में भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम अपनी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर रहा है। निगम ने 14 और 15 जनवरी को मकर संक्राति, 21 को पौष पूर्णिमा, 4 फरवरी को मौनी अमावस्या, 10 को बसंत पंचमी, 19 को माघी पूर्णिमा और 4 मार्च को पड़ रहे महाशिवरात्रि पर कुंभ तक के लिए विशेष सेवा देने की तैयारी की है। इसमें मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी पर 454 बसों को संचालित कराने का निर्णय लिया है। इसमें कैंट डिपो की 64, काशी 58, चंदौली 25, जौनपुर और गाजीपुर 80-80, सोनभद्र 54 और विंध्याचल डिपो की 49 के अलावा 20 जनरथ सेवा व 24 अनुबंधित बसें शामिल हैं, जबकि शेष चार अन्य तिथियों पर 290 बसें चलाई जाएंगी। इसमें कैंट की 29, काशी 33, चंदौली 12, जौनपुुर 46, गाजीपुर 40, सोनभद्र 51, विंध्याचल 49 के अलावा ग्रामीण सेवा की 30 बसें लगाई जाएंगी। इन बसों को वाराणसी परिक्षेत्र के जनपदों में स्थित 16 बस स्टापेजों से संचालित किया जाएगा।
4 और 10 फरवरी कोे कहां से जाएंगी कितनी बसें
वाराणसी से 53, जौनपुर 45, मछलीशहर 50, सुजानगंज 40, बदलापुर 55, औराई, गोपीगंज और ज्ञानपुर, जमुनिया और सैयदराजा से 10-10, कच्छवा 5, भदोही 14, गाजीपुर 30, चंदौली और चकिया 5-5 बसें झूसी तक जाएंगी, जबकि रेनूकोट से जाने वाली 58 बसों को अटैल तक भेजा जाएगा। इसी तरह वाराणसी से 20 एसी जनरथ सेवा और 24 अनुबंधित बसों को झूंसी तक संचालित किया जाएगा।