{"_id":"5aef64e24f1c1b60098b8963","slug":"101525638370-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉस्टल में पुलिस कर्मियों को देख भड़के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉस्टल में पुलिस कर्मियों को देख भड़के छात्र
Updated Mon, 07 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बिरला और एलबीएस हॉस्टल के छात्रों के बीच शनिवार को पथराव की घटना के बाद रविवार को भी तनाव की स्थिति बनी रही। दोनों छात्रावासों पर निगरानी के लिए पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। इस बीच, बिरला हॉस्टल में पुलिस कर्मियों के घुसने पर छात्र भड़क उठे। हालांकि छात्रों की नाराजगी को देखते हुए पुलिसकर्मी तत्काल बाहर निकल आए।
विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार को सुबह हिंदी विभाग के बाहर चाकूबाजी की घटना के बाद बिरला और एलबीएस हॉस्टल के छात्रों के बीच जमकर पथराव हुआ था। घटना के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। छात्रावासों के बाहर पुलिस-पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। रविवार की दोपहर छात्र परीक्षा देकर लौटे तो कई पुलिसकर्मी हॉस्टल के अंदर लॉन से कमरों तक बैठे हुए थे। इस पर छात्र नाराज हो गए। हालांकि छात्रों के आपत्ति जताते ही पुलिसकर्मी बाहर निकल आए। पुलिस कर्मियों का कहना था कि वह किसी सर्च आपरेशन के लिए नहीं बल्कि धूप से बचाव के लिए अंदर लॉन में बैठे थे।
मुकदमा दर्ज कराने का विरोध करेगी एनएसयूआई
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्र-छात्राओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने का एनएसयूआई ने विरोध किया है। बीएचयू के पूर्व छात्रनेता शैलेंद्र तिवारी राजन ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्र-छात्राओं को सुरक्षा मुहैया न कराने का आरोप लगाया है और इसके विरोध में आंदोलन की चेतावनी दी है।