{"_id":"5ad79bc64f1c1b85028b54ac","slug":"101524079558-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचारियों को सख्त सजा दिलाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचारियों को सख्त सजा दिलाए सरकार
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। जम्मू-कश्मीर के कठुआ और उत्तर प्रदेश उन्नाव में हुईं सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में मंगलवार को नगर के युवाओं ने कैंडल मार्च निकाल कर रोष जताया। शाम को पूरे गुलाब मेवड़ापुर से निकाले गए कैंडल मार्च में दुष्कर्म के आरोपियों को सख्त सजा दिलाने और ऐसे मामलों को रोकने के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग उठाई गई।
देर शाम को पूरे गुलाब मेवड़ापुर में जुटे युवाओं ने हाथों में कैंडल और श्लोगन लिखीं तख्तियां लेकर नगर में भ्रमण किया। उनका कहना था लोकतांत्रिक देश में इस तरह की घटनाएं व्यवस्था को छिन्न-भिन्न करने वाली हैं। सभ्य समाज में ऐसे अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार को बलात्कार की घटनाएं रोकने के लिए कड़ा कानून बनाना चाहिए। साथ ही ऐसे अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में दुराचार की घटनाओं पर रोक लग सके। इस मौके पर दुराचार पीड़िताओं के प्रति संवेदना भी जताई गई। मार्च में रहमत अली, अताउल मुस्तफा, गुलाम गौस, मसूद आलम, सुजात अली, चांद बाबू, शमशेर अली, मुश्ताक अहमद आदि रहे।