{"_id":"5aca6fa64f1c1b5e6b8b472a","slug":"101523216294-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्व समाज को लेकर चलने वाली पार्टी है सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्व समाज को लेकर चलने वाली पार्टी है सपा
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरी। समाजवादी पार्टी की ओर से पिछड़ी और अति पिछड़ी जातियों को जोड़ने के लिए चलाया जा रहा चर्चा-परिचर्चा कार्यक्रम रविवार को हरिचंदनपुर गांव में आयोजित किया गया। इसमें भाजपा की गलत नीतियों पर प्रहार किया गया।
जिला कोषाध्यक्ष हृदय नारायण प्रजापति ने कहा कि सपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें सर्व समाज का भला निहित है। सपा ने हमेशा समाज के दबे कुचले लोगों के उत्थान के लिए संघर्ष कर उनका हक़ दिलाने का काम किया। कहा कि पूर्व की सपा सरकार में समाज के निचले लोगों की भलाई के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई थी। जिससे हर वर्ग के लोग लाभांवित हो रहे थे। लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद आई भाजपा की सरकार ने सपा सरकार की ओर से संचालित सभी जनहित की योजनाओं को बंद कर दिया। पूर्व विधायक जाहिद बेग भाजपा की गलत नीतियों से आज समाज के हर वर्ग में भाजपा सरकार के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है। गोरखपुर और फूलपुर में हुए उप चुनाव में जनता ने करारा जवाब दिया। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेंगी। लोक गायक बुद्धिराम पाल ने गीतों से सपा का बखान किया। इस मौके पर कमलाकांत प्रजापति, गोरख पासी, घनश्याम पासी, सुषमा मौर्या, श्रीनाथ यादव, राम सिरोमणि बिंद, जिलाजीत पाल, महेश यादव, जाबेद भाई, अब्दुल कादिर, धर्मेंद्र कुमार मिश्र पप्पू आदि मौजूद थे।