{"_id":"5abbf4aa4f1c1bee298b46b3","slug":"101522267306-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समारोह में पुरस्कृत किए गए मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समारोह में पुरस्कृत किए गए मेधावी
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। नगर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में बुधवार को पुरस्कार वितरण समारोह में पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में अव्वल छात्रों को पुरस्कृत किया गया। आयजा अंसारी को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द स्कूल का पुरस्कार दिया गया, जबकि सात विद्यार्थियों को शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल, पवन द्विवेदी ने कहा कि बच्चों की जिम्मेदारी अकेले स्कूल पर न छोड़ें। यदि बच्चे को भविष्य के लिए तैयार करना है तो अभिभावक विद्यालय से सामंजस्य बना कर बच्चे की प्रगति की जानकारी लेते रहें।
उन्होंने कहा कि पुरस्कार वितरण समारोह किसी छात्र के जीवन का सबसे अहम अवसर होता है। देखा जा रहा है कि अभिभावक इसके लिए भी समय नहीं निकाल पाते जो चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चा अच्छा नहीं करता है तो माता पिता स्कूल को जिम्मेदार ठहराते हैं। इसी जिम्मेदारी लेने के लिए हम तैयार हैं, लेकिन अभिभावकों से इतनी अपेक्षा रहती है कि वे स्कूल के संपर्क में रहें और बच्चे की प्रगति के बारे में जानकारी लेते रहें।
आलमीन, शुभम, श्रीजल, रमशा, यशवीर, अब्दुल कलाम, आस्था, प्रतीक्षा, जीनत, मुस्कान, आर्यन, अंशिका, अनुज, आदित्य, प्रज्ञा, आराध्या, पवित्र, जीनत, प्रतिभा, यशवीर, शम्स आलम, शाद, प्रत्यूश, आलीशा, अरकम आदि को मेडल, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक, चंदन सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। जमील अहमद, इरशाद अंसारी, महमूद अहमद, अयाज अंसारी, विष्णू प्रकाश, गौतम सिंह, विरेंद्र, तहमीम, जितेंद्र, विनोद, अनिल, रुकैय्या, काशाना, जैनब आदि लोग मौजूद रहे।