फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ताबड़तोड़ चोरियों से ग्रामीणों में दहशत

ताबड़तोड़ चोरियों से ग्रामीणों में दहशत

Mon, 19 Feb 2018 01:20 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
ताबड़तोड़ चोरियों से ग्रामीणों में दहशत
सुरियावां/मोढ़। चोरी की ताबड़तोड़ घटनाओं ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। सुरियावां और मोढ़ इलाके में शनिवार की रात चोरी की नौ वारदातें हुईं। सुरियावां क्षेत्र के सांडा गांव में एक ही रात सात स्थानों पर चोरों ने ताले चटकाए और सेंध लगाए। मोढ़ में भी एक दुकान का ताला तोड़कर हजारों का माल उड़ा दिया। इससे लोगों में दहशत हो गई है। मोढ़ क्षेत्र के एक गोदाम और सुरियावां थाना क्षेत्र की पांच दुकानों, एक चक्की और एक मंदिर को निशाना बनाते हुए कुल नौ जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम देकर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

सुरियावां थाना क्षेत्र के महजूदा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का चोरों ने ताला तोड़ दिया। गनीमत रही कि अंदर चैनल लगा होने के कारण चोर अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए। दुकान के सेल्समैन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सांडा गांव में एक ही रात पांच दुकानों के अलावा एक घर और एक मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। गांव के पन्नालाल उमर की चक्की और पंपिंग सेट का ताला तोड़कर चोरों ने गल्ले से 3500 नकद साफ कर दिया। बगल के ही सरोज उमर की किराना की दुकान का ताला तोड़कर 10 हजार नकद समेत हजारों का किराना का सामान पार कर दिया। इसके बाद कन्हैयालाल उमर की किराना दुकान से दो हजार नकद सहित हजारों का सामान उड़ा दिया। रमेश हरिजन की दुकान ताला तोड़कर आभूषण और दस हजार की नकदी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। श्यामा हरिजन के कच्चे मकान में सेंधमारी कर 20 हजार नकदी और घरेलू सामान चोर उठा ले गए। इसके बाद राजेश दलित की साइकिल की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और अन्य वस्तुओं पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित के अनुसार कुल सात हजार रुपये मूल्य का सामान चोरी हुआ है। इसके बाद गांव स्थित शिव मंदिर पर धावा बोलकर पुजारी के 2300 नकदी और अन्य घरेलू वस्तुओं पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों की ओर से मामले की जानकारी संबंधित थाने को दे दी गई है, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल कर लोगों से पूछताछ की। क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से जहां ग्रामीणों में भय व्याप्त है, वहीं व्यापारियों ने एक भी वारदात का खुलासा नहीं होने से पुलिसिया कार्य प्रणाली पर रोष जताया।
विज्ञापन

उधर, मोढ़ क्षेत्र के करियांव बाजार में चोरों ने किराने के गोदाम का शटर तोड़कर चोरी की। दुकानदार रामजी उमर के अनुसार दुकान से कुछ दूरी पर स्थित गोदाम से 10 बोरी चीनी, 20 कार्टन रिफाइंड तेल, 10 टिन सरसों का तेल और 10 पेटी साबुन चोर उठा ले गए। आहट लगने पर पड़ोसियों की नींद खुल गई और उन्होंने चोरों का पीछा किया लेकिन वे गाड़ी से जौनपुर की ओर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed