{"_id":"5a7ca9184f1c1ba4268b9644","slug":"101518119192-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"56 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, 90 लाख वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
56 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, 90 लाख वसूले
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। बकाया बिल वसूली और बिजली चोरी रोकने के लिए गुरुवार को विद्युत विभाग की ओर से अभियान चलाया गया। गुरुवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के दौरान लगभग नौ लाख रुपये बकाया वसूले गए। साथ ही तीन लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई।
गुरुवार को एसडीओ टाउन गोविंद प्रसाद ने बाजार सरदार खां, मर्यादपट्टी, स्टेशन रोड, सर्रोई और नईबाजार में अभियान चलाकर जांच की। जांच के दौरान नौ लाख रुपये बकाया वसूली की गई। इस दौरान 56 बड़े बकायादारों के कनेक्शन भी काटे गए। दो उपभोक्ताओ से सम्मन शुल्क जमा करा कर छोड़ा गया। एसडीओ दोपहर दलबल के साथ पहले नईबाजार पहुंचे। घर घर उपभोक्ताओं का मीटर, बकाया और कनेक्शनों की जांच की।
उन्होंने चेतावनी दी कि जिसका कनेक्शन काटा जा रहा है, बकाया अदा किए बगैर जोड़ने को विद्युत चोरी माना जाएगा और विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। यह भी कहा कि जिस लाइनमैन के क्षेत्र में विद्युत चोरी पकड़ी जाएगी उस लाइनमैन के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई होगी। जांचदल में सुनील कुमार, जेई विनोद यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, रामबहादुर भारती, शैलेंद्र मौर्य, ध्रूव कुमार व दीपक दूबे आदि रहे।