{"_id":"5a6f7de44f1c1b7f268b7223","slug":"101517256164-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
Updated Tue, 30 Jan 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार जनता के बीच करें। सरकार चाहती है कि योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं बचेगा और भाजपा पुन: परचम लहराएगी। वे सोमवार को इंदिरामिल स्थित सांसद वीरेंद्र सिंह के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व युवा कार्यकर्ताओं को प्रमुखता दे रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में देश के युवाओं की निर्णायक भूमिका होगी। युवा भी सरकार के कामकाज से खुश हैं। प्रधानमंत्री की भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग से युवा उत्साहित हैं। इसके अलावा सरकार ने काले धन के खिलाफ जो अभियान चला रखा है उसका लाभ शीघ्र ही किसानों, छात्रों, गरीबों, महिलाओं को दिखने लगेगा। इस मौके पर सांसद ने भी संबोधित किया।
इसके पूर्व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष का भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जौनपुर से भदोही जनपद में प्रवेश करते धौरहरा में फूल माला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान गगनभेदी नारे भी लगाए। स्वागत करने वालों में शैलेंद्र दूबे, संगठन के जिलाध्यक्ष विनय पांडेय गोरे लाल, चंदन पांडेय, दिनेश पांडेय, संतोष चौहान, बालदत्त पांडेय, दिलीप दूबे, विवेक राय, दिलीप यादव, अशोक सोनकर, संजय दूबे, राजेंद्र बघेल, आदर्श पांडेय, शंकर दूबे, अमित दूबे, अंकित दूबे, अनुशील, संजय मिश्र आदि शामिल रहे।