{"_id":"5a4e91e44f1c1b10788b6860","slug":"101515098596-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरक का बाकी हिस्सा भी ढहाया, स्कूल की दीवार टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरक का बाकी हिस्सा भी ढहाया, स्कूल की दीवार टूटी
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मंडुवाडीह बाजार में वृहस्पतिवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तो नहीं चलाया लेकिन जहां तक लाल निशान लगाया गया था, उसे लोग खुद दिनभर तोड़ते रहे। वहीं मंडुवाडीह थानाध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने थाने की बैरक के बाकी बचे हिस्से को जेसीबी से गिरवा दिया। इसके बाद उन्होंने बाजार में रूट मार्च कर लोगाें से जल्द अतिक्रमण और मलबे को हटाने लिए कहा।
इस दौरान बाजार में एक विद्यालय की चहारदीवारी निशान लगाने के बाद टूटी नहीं थी। उसे भी थानाध्यक्ष ने वृहस्पतिवार को तोड़वा दिया। साथ ही एक उपासना स्थल का बारजा भी हटाया गया। वहीं बैंक का एक एटीएम भी अतिक्रमण के दायरे में था। बैंक अधिकारियों के साथ उसे भी पीछे कराया गया। प्रशासन के कड़े रुख को देखते हुए अब लोग खुद अतिक्रमण कर बने अपने मकानों को तोड़ रहे हैं।
मंडुवाडीह बाजार में प्रशासन की कार्रवाई के बाद मलबा सड़क के दोनों किनारों पर पड़ा रहा। इससे लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है और जाम भी लग रहा है। सुबह-शाम वाहनों के दबाव के चलते मंडुवाडीह बाजार में वाहनों के निकलने में दिक्कत हो रही है। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष आशुतोष तिवारी का कहना है कि जो लोग खुद अतिक्रमण तोड़ रहे हैं, उनसे मलबा हटाने को कहा गया है।