फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   15 को ‘स्वच्छता प्रेरक दूत’ सम्मान

15 को ‘स्वच्छता प्रेरक दूत’ सम्मान

Sat, 23 Dec 2017 02:13 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
15 को ‘स्वच्छता प्रेरक दूत’ सम्मान
वाराणसी। राजकीय क्वींस कॉलेज के हॉल में विश्व शांति महासंघ की ओर से ‘स्वच्छता सर्वेक्षण में जन सहभागिता का महत्व’ विषय पर सेमिनार तथा स्वच्छता प्रेरक दूत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल तथा विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ओपी राय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

सेमिनार का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि ने सभी प्रधानाचार्य, शिक्षकों, छात्रों तथा विश्व शांति महासंघ के सभी सदस्यों को स्वच्छ सर्वेक्षण में अपनी भागीदारी देकर शहर को सबसे स्वच्छ शहर की श्रेणी में लाने की अपील की और इसके लिए सभी को स्वच्छता ऐप डाउनलोड करना बताया। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि स्वच्छता प्रेरक दूत सम्मान पाने वालों की जिम्मेदारी आज से और बढ़ गई है। इस समारोह में पिछले दो वर्षों से लगातार स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में जुटे15 प्रधानाचार्यों को संस्था द्वारा स्वच्छता प्रेरक दूत सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान पाने वाले में डॉ. माधुरी पांडेय, डॉ. प्रतिभा यादव, निशा यादव, अर्चना सिंह, डॉ. मुक्ता पांडेय, डॉ. प्रियंका तिवारी, सीमा गिरी(जीएम), प्रवीणा श्रीवास्तव, डॉ. राजेश कुमार सिंह यादव, पुनीता मिश्रा(निदेशक), डॉ. हरेंद्र राय, डॉ. अविनाश कुमार सिंह(निदेशक), नैना महापात्रा डॉ. दिवाकर राय, प्रदीप कसेरा(सभासद) प्रमुख रहे। समारोह के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने नगर आयुक्त व जिला विद्यालय निरीक्षक को स्वच्छता गौरव सम्मान प्रदान किया गया। धन्यवाद ज्ञापन क्वींस कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार सिंह यादव ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed