{"_id":"595ea4374f1c1b5c4c8b462f","slug":"101499374647-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थानी मेले में प्यार भी मस्ती भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थानी मेले में प्यार भी मस्ती भी
Updated Fri, 07 Jul 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। राजस्थानी मेले में लोक परंपरा और संस्कृति के रंग तो शनिवार को दिखेंगे ही, हाथ से बनी ज्वेलरी और राखियों, वस्त्रों की धूम मचेगी। मारवाड़ी समाज की युवतियों, महिलाओं ने इस मौके को प्यार और मस्ती रे रंग में रंगने की पूरी तैयारी की है।
मारवाड़ी युवा मंच वाराणसी गंगा की ओर से यह मेला लगेगा।
इस राजस्थानी मेला में जहां रंगीलो राजस्थान का नजारा देखने को मिलेगा, वहीं महिलाओं का हुनर भी बोलेगा। खान पान से लेकर पहनावे और साज शृंगार में उनकी रचनात्मकता देखने को मिलेगी। मलदहिया स्थित विनायका प्लाजा में लगने वाले इस राजस्थानी मेले में महिलाओं द्वारा तकरीबन 70 स्टॉल्स लगाए जाएंगे। डिजाइनर कुर्तियोें, साड़ियों के साथ साथ लेटेस्ट फैशन से जुड़े सारे संग्रह यहां लोगों को मिलेंगे। ये जानकारी गुरुवार को लक्सा स्थित मारवाड़ी युवक संघ भवन में पत्रकारों से बातचीत में अध्यक्ष नीतू मुरारका, सचिव रजनी कनोड़िया, मधु तुलस्यान ने दी। उन्होंने बताया कि राजस्थानी मेले में जयपुर की आकर्षक ज्वेलरी, कोलकाता के परिधान के साथ बनारसी परिधान और हैंडलूम आइटम्स के स्टाल खास होंगे। इनके अलावा होम फर्निशिंग से जुड़े सामान, हैंडमेड राखियां, लुंबा, डेकोरेटिव आइटम्स के साथ खास रेंज होंगे। बताया कि मेला पिछले 16 साल से आयोजित किया जा रहा है जिसके माध्यम से महिला उद्यमियों को स्वावलंबी बनाया जा रहा है। मेले का उद्घाटन डालिम्स सनबीम की निदेशक पूजा मधोक और मंजू अग्रवाल करेंगी। वार्ता के समय रंजना तुलस्यान, चंदन खेमका, सरोज तुलस्यान, प्रीति गोयनका, मीनू पोद्दार, बविता अग्रवाल मौजूद रहीं।