फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बाढ़ की आशंका

बाढ़ की आशंका

Thu, 06 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ की आशंका
बेल्थरारोड। घाघरा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मानसूनी वर्षा के जल स्तर में बढ़ोतरी से तटवर्ती ग्रामों के हजारों लोग बाढ़ की आशंका को लेकर भयग्रस्त हो गए हैं । केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार को अपराह्न जलस्तर 61.8 90 मीटर रिकॉर्ड किया गया जबकि खतरे का निशान 64.010 मीटर है। पिछले 24 घंटे तक जलस्तर में एक-एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि के बाद गुरुवार को जल स्तर स्थित हो गया । जलस्तर में स्थिरता से बाढ़ की संभावना नहीं के बराबर है। लेकिन नदी की प्रकृति में अप्रत्याशित परिवर्तन को लेकर तुर्तीपार वाशिंदे सहम गए हैं । उधर चैनपुर , गुलौरा, मठिया , महुआतर ,सहियां, कटहल बारी आदि स्थानों पर कटान हो रही है । कृषि योग्य भूमि कट-कट कर नदी की जलधारा में विलीन होते देख ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है । कटान की मुख्य वजह नदी की जलधारा मुड़ने को माना जा रहा है। देवरिया जिले के बरहज के पास तटवर्ती क्षेत्रों में बने ठोकर से नदी की धारा टकराने के बाद सीधे मुड़ते हुए बलिया जिले के तटवर्ती भागों से टकराती है । जिससे कटान की स्थिति उत्पन्न हो रही है, कटान रोकने की स्थाई व्यवस्था नहीं किए जाने से स्थिति दिनों दिन भयावह रुप अख्तियार होने लगी है । समय रहते कटान रोकने की दिशा में शीघ्र आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो तटवर्ती लोगों को गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed