फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   किसानों का धरना शुरू

किसानों का धरना शुरू

Fri, 16 Jun 2017 01:31 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
किसानों का धरना शुरू
कमालपुर। गुरैनी पंप केनाल की मरम्मत कराने और क्षमता वृद्धि सहित अन्य मांगों के समर्थन में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के सदस्य गुरैनी पंप कैनाल परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंदोलनकारियों के अनुसार मांगें पूरी होने तक धरना चलेगा।
विज्ञापन

महाइच इलाके के खेतों की सिंचाई के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी के समय में गुरैनी में गंगा नदी पर 50 क्यूसेक के लिफ्ट केनाल की स्थापना की गई थी। समय से देखभाल न होने से केनाल जर्जर हो गई है। नहरों की स्थिति यह है कि टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता है। लंबे समय से किसान पंप केनाल के क्षमतावृद्धि की मांग कर रहे हैं। इसी तरह इलाके में गंगा कटान की समस्या सबसे मुख्य है। लगातार गंगा कटान की समस्या से निजात दिलाने की भी मांग उठाई जा रही है। बावजूद इसके सुनवाई नहीं हो रही है। इसी को देखते हुए किसानों ने धरने की शुरूआत की। इस दौरान किसान नेता रामाशीष यादव ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि लंबे समय से गंगा कटान, लिफ्ट पंप कैनाल की क्षमता वृद्धि और पंप कैनाल के नवीनीकरण की मांग उठाई जा रही है लेकिन हर बाद किसानों को सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना में दीनालाल श्रीवास्तव, मनमन सिंह, अशोक यादव, विजय नारायन, रामजी, राजिंदर राम, रतन, अनिल मौर्या, राधेश्यांम आदि किसान रहे। संचालन मनीष तिवारी ने किया।
विज्ञापन

इनसेट
नहर में उठाई पानी छोड़ने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नई बाजार। कसवढ माइनर एक के टेल पर किसानों की महापंचायत में किसानों की समस्या पर चर्चा की गई। इस दौरान धीना राजवाहा से कसवढ़ माइनर नंबर एक में पानी छोड़ने की मांग की गई। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पानी नहीं छोड़ा गया तो आंदोलन किया जाएगा। पंचायत में अजय कुमार पांडेय उर्फ झुन्ना भैया ने कहा कि नई सरकार भी किसानों के लिए पुराने अंदाज में काम कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मृगशिरा नक्षत्र के दौरान खेतों में धान की नर्सरी डाली जाती है, लेकिन पानी के अभाव में धान की नर्सरी नहीं डाली जा सकी है। दो दिन पहले ही महरानी गांव के बिजौड़ा़ मे आए प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र प्रभार अनिल राजभर को किसानों ने समस्या से अवगत कराया था । मंत्री के आश्वासन के बावजूद इसके पानी नहीं छोड़ा गया। माइनर में पानी के अभाव मे कसवढ, दुबौलिया, जोगवां, महरानी के किसान परेशान हैं। झुन्ना भैया ने कहा कि नरवन की नहरों में शुक्रवार तक पानी पूरे क्षमता के साथ नहीं छोड़ा गया तो शनिवार को किसान जिलाधिकारी का घेराव करेंगे। इस मौके पर राजेश उपाध्याय, बनवारी पांडेय, भीम देव, हीरा पाठक, रमेश यादव, जगतानंद तिवारी, प्रधान राजकुमारी देवी, सचनू राम आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता किसान मुसाफिर पाठक ने और संचालन संतोष ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed