फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sampurnanand sanskrit university 100-100 students of Shastri and Acharya will get scholarship

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय: शास्त्री और आचार्य के 100-100 छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति

Sun, 07 Aug 2022 12:24 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 07 Aug 2022 12:24 AM IST
सार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री और आचार्य के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। विश्वविद्यालय के सौ-सौ मेधावी और गरीब छात्रों को छात्रवृत्ति देने का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ को भेजा गया है।

विज्ञापन
sampurnanand sanskrit university 100-100 students of Shastri and Acharya will get scholarship
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री और आचार्य के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। विश्वविद्यालय के सौ-सौ मेधावी और गरीब छात्रों को छात्रवृत्ति देने का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ को भेजा गया है। कुलपति और संस्थान के निदेशक के साथ हुई बैठक में हर साल दो और तीन हजार रुपये छात्रवृत्ति दिए जाने के सहयोग पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए संस्कृत संस्थान को 50 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया गया है। संस्थान के अधिकारियों ने स्वीकृत होने के लिए भाषा विभाग में सहयोग देने का आश्वासन दिया है। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलने से उन्हें अध्ययन में आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। इसके साथ शास्त्री के सौ और आचार्य के सौ मेधावी छात्रों को चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन


महाकवि कालिदास जयंती पर पुरातन छात्र सम्मेलन
महाकवि कालिदास जयंती पर पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। चार नवंबर को होने वाले कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। कुलपति प्रो त्रिपाठी ने बताया कि इस विश्वविद्यालय के विद्यार्थी संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए संपूर्ण देश के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य स्तरीय शिक्षण संस्थानों में अध्यापन के साथ ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed