{"_id":"62dec3a328eb8b0612292a69","slug":"10-transformers-burnt-daily-in-summer-varanasi-news-vns6658756147","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में रोज जले 10 ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में रोज जले 10 ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वर्ष जून-जुलाई में रिकार्ड तोड़ ने गर्मी ने बिजली विभाग को करीब चार करोड़ का चूना लगाया है। जून में 300 ट्रांसफार्मर जले हैं जबकि जुलाई में अब तक 305 ट्रांसफार्मर जल चुके हैं। ऐसे में औसतन हर रोज एक ट्रांसफार्मर जला है। सबसे ज्यादा राजस्व की हानि जुलाई माह में उठानी पड़ी है। जुलाई माह में जले करीब 305 ट्रांसफार्मरों के मरम्मत पर सवा दो करोड़ खर्च करने पड़े हैं। अधिक ट्रांसफार्मर शहरी क्षेत्र से सटे आउटर इलाके के जले हैं।
जून में वाराणसी के दौरे पर आए प्रमुख सचिव ऊर्जा एम देवराज ने इस बाबत अधिकारियों से चर्चा भी की थी। उन्होंने जब कारण पूछा तो पता चला कि अत्यधिक गर्मी के कारण यह ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। उन्होंने वर्कशाप का खर्च पूछा तो वर्कशाप एक्सईएन आशू कालिया ने बताया कि करीब दो करोड़ रुपये हर माह ट्रांसफार्मर मरम्मत के नाम पर खर्च हो रहे हैं। जलने वाले ट्रांसफार्मरों में सर्वाधिक 250 व 400 केवीए के हैं।
नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधीक्षण अभियंता अनूप कुमार सक्सेना ने बताया कि प्रथम खंड में 16, द्वितीय खंड में 20 ट्राली ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। जिनमें से करीब आधा से अधिक हटा लिए हैं। बरसात शुरू होने के बाद ट्राली ट्रांसफार्मरों को हटाकर वर्कशॉप से मंगाए गए रिपेयर ट्रांसफार्मरों को लगाया जा रहा है।